धोखे से कत्ल, टुकड़ों में फेंकी लाश...जिससे करता था प्यार, उसी ने करवाया काम तमाम...महिला के जीजा से थे संबंध

Tarun Pawar Murder Case: उत्तर प्रदेश में हुई इंटीरियर डिजाइनर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इसमें एक महिला की भूमिका सामने आई है। उसे धोखे से बुलाकर मारा गया था। आखिर ऐसी क्या वजह थी कि महिला ने उसे मरवा दिया? पुलिस ने मामले में चौंकाने वाली बात बताई है।

Uttar Pradesh crime news

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई इंटीरियर डिजाइनर की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 35 साल के इंटीरियर डिजाइनर को बेरहमी से मारा गया था। पुलिस ने उसकी प्रेमिका अंजली, उसके दूसरे प्रेमी और जीजा को भी अरेस्ट किया है। तरुण को जरा भी अहसास नहीं था कि जिस अंजली से वह प्यार करता है। उसका दूसरा प्रेमी भी है। उसके अपने जीजा से भी अवैध संबंध हैं। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह उसे ऐसी मौत देगी।

विज्ञापन

लापता होने के बाद पिता ने दी थी शिकायत

बता दें कि तरुण पवार अचानक लापता हो गया था। सुराग नहीं मिलने पर गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। परिवार को लगा कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। लेकिन पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे भेद खुल गया। पुलिस को तरुण का पूरा शव नहीं मिल सका है। हत्यारों ने उसे कई घंटों तक जमकर पीटा। फिर बेहोश होने के बाद गला दबाकर मर्डर कर दिया। इसके बाद शव के टुकड़े किए गए। सिर, टांग और हाथों को आरोपियों ने अलग-अलग नहरों में फेंक दिया।

विज्ञापन

हत्या में अंजली के प्रेमी, जीजा और उसके दोस्तों की भूमिका का पता लगा है। तरुण को नए नंबर से फोन कर इंटीरियर के काम के बहाने बुलाया गया था। इस नंबर को बाद में नष्ट कर दिया गया। जैसे ही तरुण मोरटा इलाके के कमरे में पहुंचा। वहां अंजली, उसका प्रेमी पवन, अंकुर, दीपांशु, अंकित और जीते मौजूद थे। पहले उसे पीटा गया। जब वह बेहोश हुआ तो गला दबाया गया। हत्या के बाद तरुण की कार एक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कर दी गई। बुलंदशहर की नहरों में उसके टुकड़े फेंक दिए गए।

विज्ञापन

तरुण नहीं छोड़ना चाहता था अंजली को

अंजली के तरुण, पवन और अपने जीजा के साथ अवैध संबंध थे। तरुण के बारे में जीजा और पवन को पता लग गया था। जिसके बाद उसे अंजली ने दूर होने को कहा। लेकिन तरुण उससे दूर नहीं होना चाहता था। जिसके बाद आरोपियों ने उसे मार देने की योजना बनाई। UP पुलिस को अभी तरुण का पैर ही मिला है। मामला सीसीटीवी फुटेज और फोन सर्विलांस से सुलझाया गया है। तरुण का डीएनए टेस्ट किया जाएगा। तीन लोग पकड़े गए हैं। बाकी की तलाश जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ