Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने मंगेतर पर रेप करने का आरोप लगाया है। मंगेतर ने रेप करने के बाद पीड़िता को 3 दोस्तों के हवाले कर दिया। जिन्होंने लड़की के साथ कार में मारपीट और छेड़छाड़ की। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे फोन कर मिलने बुलाया था। आरोपी उसे उत्तराखंड के ऋषिकेश के एक होटल में ले गया। यहां आरोपी ने उससे रेप किया और शरीर पर कई जगह काट लिया। जिससे वह जख्मी हो गई। वापस लौटते समय आरोपी ने अपने 3 दोस्तों को बुला लिया। दोस्तों ने उसके साथ चलती कार में मारपीट और छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपियों ने उसे गाजियाबाद के एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें:चाय पीने साथ आए…फिर अचानक जीजा ने साले पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मारकर सड़क पर फेंका; डरा देगा वीडियो
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार लड़की के साथ 21 अगस्त को दरिंदगी की गई थी। पुलिस ने 30 अगस्त को मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट किया था। युवती गाजियाबाद के कविनगर थाना इलाके की रहने वाली है। युवती के मंगेतर का नाम अंशु चौधरी है। जो राजनगर में रहता है। दोनों की कई दिन पहले शादी तय हो गई थी। जिसके बाद नियमित तौर पर दोनों फोन पर बात करने लगे। 21 अगस्त को आरोपी ने फोन कर मिलने बुलाया था। वह आरोपी के पास शाम 5 बजे पहुंची। इसके बाद आरोपी उसे ऋषिकेश के एक होटल में ले गया।
फोन तोड़ा, फिर किया घिनौना काम
आरोपी ने उसका फोन तोड़ दिया। उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। गर्दन, हाथ और कई जगह पुलिस को काटे जाने के निशान पीड़िता ने दिखाए हैं। 22 अगस्त को आरोपियों ने उसे गाजियाबाद लाकर छोड़ा। आरोपी के दोस्तों यश औजाल, मुस्तफा और आदित्य कपूर ने चलती कार में उससे छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपी भी मौजूद था। विरोध करने पर उसे पीटा गया। जिसके बाद उसे पंचशील पेट्रोल पंप पर फेंककर फरार हो गए। इसके बाद युवती ने 24 अगस्त को UP पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
यह भी पढ़ें:नाम बदला…प्रेम जाल में फंसाया…फिर धर्म बदल कर किया निकाह, यूपी में लव जिहाद का एक और मामला
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 mins ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
2 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
2 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
3 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
4 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
7 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
10 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines