नाम बदला...प्रेम जाल में फंसाया...फिर धर्म बदल कर किया निकाह, यूपी में लव जिहाद का एक और मामला

Lucknow Crime News: यूपी के लखनऊ में ताज मोहम्मद नाम के शख्स ने बबलू बनकर पहले लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को तीन तलाक भी दे दिया।

UP Love Jihad Case

UP Love Jihad Case

विज्ञापन

UP Love Jihad Case: यूपी से लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। राजधानी लखनऊ में एक शख्स ने अपनी पहचान छिपाकर पहले महिला को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ निकाह किया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने आरोपी का नाम ताज मोहम्मद बताया है।

महिला ने कहा कि आरोपी ताज मोहम्मद उसे बबलू नाम बताकर मिला था। इसके बाद उसने उसको प्रेम जाल में फंसाया और साथ ले गया। जब उसे सच्चाई पता चली कि उसका नाम बबलू नहीं बल्कि ताज मोहम्मद है तो उसने उसका विरोध किया। इसके बाद उसने मारपीट की और जबरन मेरा धर्म परिवर्तन करा दिया। ताज मोहम्मद ने मेरा नाम नाजिया रख दिया और मेरे साथ निकाह कर लिया।

विज्ञापन

मजबूरी में साथ रहना पड़ा

पीड़िता ने बताया कि निकाह के बाद मजबूरी में मुझे उसके साथ रहना पड़ा। इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हो गई। फिर किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपना घर चलाने लगी। इस दौरान उसने कुछ पैसा इकट्ठा कर लिया था। जब इस बात की भनक ताज को लगी तो उसने मुझसे वह सारा पैसा ले लिया और सऊदी अरब चला गया। फिर धीरे-धीरे उसने आना-जाना बंद कर दिया।

दूसरी लड़की से कर ली शादी

कुछ समय बाद उसे पता चला कि ताज ने साजिया नामक लड़की से विवाह कर लिया है। जोकि लखनऊ के गोसाईगंज स्थित टोला मलौली की रहने वाली है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और घर से भी निकाल दिया।

विज्ञापन

महिला ने भाई के घर ली शरण

महिला ने कहा कि इसके बाद वह अपने भाई घर चली गई लेकिन ताज मोहम्मद उसके भाई के घर आया और वहां पर भी झगड़ा करने लगा। फिर तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इसके बाद वह थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। मामले में एसएचओ ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2) और मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम 2019 की धारा 3 और 4 के अनुसार मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ