Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में निगोही क्षेत्र के प्रतिष्ठित कारोबारी और किसान रंजीत सिंह से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. फेसबुक मैसेंजर के जरिए आई कॉल से इस धमकी ने परिवार में दहशत फैला दी है. पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
एग्रो की फर्म चलाते है रंजीत
गांव सतवां बुजुर्ग निवासी रंजीत सिंह की गुरु रामदास एग्रो नाम से फर्म संचालित है. वह क्षेत्र के बड़े किसानों और सम्मानित व्यापारियों में गिने जाते हैं. 21 अक्तूबर की रात को एक व्यक्ति ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से संपर्क कर खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया और 50 लाख की रंगदारी की मांग की. शुरू में थाना पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की.
एसपी से की शिकायत
थाने पर सुनवाई नहीं होने पर रंजीत सिंह ने सीधे पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी. उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबर और धमकी भरी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी. एसपी के निर्देश पर निगोही थाने में अब रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापारी को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई गई है.
व्यापारियो में चिंता
घटना के बाद से स्थानीय व्यापारी वर्ग में भी चिंता का माहौल है. पुलिस साइबर टीम के माध्यम से धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है. पुलिस का दावा है जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines