हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP Criminal Encounter: यूपी एसटीएफ ने कौशांबी में वांटेड गुफरान को किया ढेर, 1.25 लाख का था इनामी

विज्ञापन

UP Criminal Encounter: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स को मंगलवार सुबह बड़ी सफलता मिली। यूपी एसटीएफ ने कौशांबी में एक मुठभेड़ में एक लाख 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश गुफरान को ढेर कर दिया। गुफरान हत्या और डकैती के मामलों में वाटेंड था।

जानकारी के मुताबिक, कौशांबी में सुबह करीब 5 बजे मुठभेड़ हुई जिसमें गुफरान को गोली लगी। गोली लगने से घायल गुफरान को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही ने बताया कि समदा के पास पुलिस ने गुफरान को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें गुफरान घायल हो गया, बाद में उसने दम तोड़ दिया। गुफरान के पास से एक .32 बोर पिस्टल, 9 एमएम कार्बाइन और बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में 13 मामले हैं दर्ज

गुफरान के खिलाफ प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में हत्या, लूट और डकैती के 13 से अधिक मामले दर्ज हैं। गुफरान पर प्रयागराज और सुल्तानपुर पुलिस ने 1,25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसपी कौशांबी ब्रिजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, ”कौशांबी के मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मो. गुफरान नाम का अपराधी मारा गया है। उस पर 1,25,000 रुपये का इनाम था। एडीजी जोन प्रयागराज ने गुफरान पर 1,00,000 रुपये और सुल्तानपुर पुलिस अधिकारियों ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola