UP Conductor Dies By Suicide After Sacked For Namaz: नमाज के लिए बस रोकने वाले कंडक्टर को सस्पेंड किए जाने के बाद उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, कंडक्टर इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा था। सोमवार को उसने मैनपुरी में ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। बता दें कि मामला उत्तर प्रदेश का है।
मृतक की पहचान मोहित यादव के रूप में हुई है। मोहित का कॉन्ट्रैक्ट जून में उस वक्त उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन से खत्म कर दिया गया था, जब उसने कुछ यात्रियों को नमाज पढ़ने के लिए बस को रोकने की अनुमति दी थी। मामले की जानकारी के बाद मोहित यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्त किए जाने के बाद मोहित के माता-पिता ने कहा था कि मानवता के नाते उसने ये सब किया था।
https://twitter.com/News24eng/status/1697127139987128619
कई जगह किया अप्लाई, नहीं मिली नौकरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहित यादव का अनुबंध बरेली-दिल्ली जनरथ बस में था। अनुबंध के तौर पर उसे हर महीने 17 हजार रुपये वेतन मिलता था। राज्य परिवहन से बर्खास्त किए जाने के बाद मोहित ने कई अन्य जगह नौकरी के लिए अप्लाई किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। मोहित यादव अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
मोहित यादव की पत्नी ने लगाए ये आरोप
मोहित यादव की पत्नी रिंकी यादव ने आरोप लगाया है कि यूपी परिवहन विभाग ने उनके पति की किसी भी दलील पर गौर नहीं किया और उन्हें बर्खास्त कर दिया। उनके अनुबंध को खत्म कर दिया गया। रिंकी यादव ने कहा कि मोहित अक्सर बरेली में रीजिनल मैनेजर को फोन करते थे, लेकिन उनकी दलील पर कोई सुनवाई नहीं होती थी।
रिंकी का आरोप है कि उनकी दलीलों पर अधिकारियों ने गौर नहीं किया, जिसके बाद वे डिप्रेशन के शिकार हो गए और आखिरकार उन्होंने आत्महत्या कर ली। रिंकी ने कहा कि मेरे पति ने मानवता की कीमत चुकाई है।
https://twitter.com/Satyend84351651/status/1665242586754482178
जून में वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि नमाज के लिए बस रोके जाने की घटना के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में मोहित यादव को बस में सवार अन्य समुदाय के लोगों को समझाते हुए देखा गया था। मोहित यात्रियों को समझाते हुए कह रहे थे कि हम भी हिंदू हैं। हिंदू और मुस्लिम का कोई मुद्दा नहीं है। अगर दो मिनट के लिए बस रोक दी तो क्या हो जाएगा। वीडियो के वायरल होने के बाद मोहित यादव और बस ड्राइवर को यूपी परिवहन विभाग ने बिना नोटिस के निलंबित कर दिया था।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines