हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रयागराज में दिव्यांग पुजारी की निर्मम हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंस हाथ-पैर बांधकर मारा, खेत में फेंका शव

विज्ञापन

Temple Priest Murdered: प्रयागराज के नवाबगंज में मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी ने पुजारी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ और पैर कपड़े से बांधकर उनका शव मंदिर के पास खेत में फेंक दिया। सुबह मंदिर की ओर से गुजर रहे ग्रामीणों ने मंदिर के पास पुजारी का शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच कर रही है।

नवाबगंज के पास स्थित आनापुर गांव में राम जानकी का मंदिर है। लगभग दो साल से दिव्यांग पुजारी महेंद्र मणि त्रिपाठी मंदिर की देख-रेख और पूजा पाठ करते थे। मृतक पुजारी बिहार में सिवान के रहने वाले थे। पुजारी की हत्या कर दी गई। मृतक के हाथ-पैर कपड़े की रस्सी से बंधे थे और मुंह में भी कपड़ा ठूंसा गया था। सोमवार की सुबह पुजारी का शव मंदिर के पास पड़ा हुआ था। शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नहीं पाये गये। दम घुटने से पुजारी की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सुबह जब ग्रामीण मंदिर की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों ने पुजारी का शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान मंदिर का ताला भी टूटा था और मूर्तियां गायब थीं। आसपास देखने के बाद मूर्तियां मंदिर के पास खेत में पड़ी मिलीं। कुछ ही देर में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वॉयड टीम ने घटनास्थल की छानबीन की। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि पुजारी का अपने पैतृक गांव सिवान बिहार में पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस अनुमान लगा रही है, कि पारिवारिक विवाद के चलते पुजारी की हत्या की गई हो। फिलहाल पुलिस तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola