हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'आजम खान के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश का चुनाव अगले साल होने वाला है, लेकिन राज्य के बड़े नेताओं के बीच जुबानी जंग काफी ज्यादा देखने को मिल रही है. ताजा मामला स्वामी प्रसाद मौर्य का है, जिन्होंने समाजवादी पार्टी चीफ पर जमकर निशाना साधा है.

विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव (Photo-PTI)

Swami Prasad Maurya On Akhilesh Yadav: यूपी की राजनीति में एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयानों से हलचल मचा दी है. ‘इंडिया गठबंधन’ में शामिल होने की संभावनाओं के बीच मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आजम खान का जिक्र करते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव उनके नहीं हुए तो उनके क्या होंगे. मौर्य ने अखिलेश को PDA का सबसे बड़ा विरोधी बताते हुए गठबंधन में अपनी भूमिका को लेकर भी अहम दावा किया.

अखिलेश पर आजम का नाम लेकर निशाना

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की राजनीतिक सोच और व्यवहार में विरोधाभास है. एक तरफ वो पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) समुदायों की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इन वर्गों के नेताओं के साथ सही सलूक नहीं करते. मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को न तो वह पसंद हैं और न ही चंद्रशेखर आजाद. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख की प्राथमिकताएं कुछ अन्य नेताओं को लेकर अलग हैं. आजम खान की मिसाल देते हुए उन्होंने अखिलेश की लीडरशिप पर सवाल उठाए.

PDA के मुद्दे पर सपा चीफ को घेरा

मौर्य ने अखिलेश यादव को PDA का ‘दुश्मन नंबर-1’ करार दिया. उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष सिर्फ राजनीतिक रूप से PDA की बात करते हैं, लेकिन उनका बर्ताव इसके उलट है. उन्होंने दावा किया कि इसी रवैये से नाराज होकर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया था. मौर्य ने अखिलेश यादव पर निजी टिप्पणी करते हुए उनसे बातचीत की जरूरत पर भी सवाल उठाया.

विज्ञापन

राहुल और प्रियंका से बातचीत का दावा

समाजवादी पार्टी से दूरी के बीच मौर्य ने INDIA गठबंधन में शामिल होने की संभावनाओं पर भी बात की. उन्होंने दावा किया कि इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और गौतम जी से उनकी बातचीत हो चुकी है. हालांकि, गठबंधन में उनकी औपचारिक भूमिका और शामिल किए जाने को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. अब नजर इस बात पर रहेगी कि ‘इंडिया अलायंस’ के नेता मौर्य की राजनीतिक भूमिका पर क्या फैसला लेते हैं और अखिलेश यादव की ओर से उनके आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया आती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola