SUV car video viral on internet in Noida: सोशल मीडिया पर आए दिन सड़कों पर स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं, एक ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा से आमने आया है, जिसमें बदमाशों को तेज रफ्तार एसयूवी की छत से पैसे फेंकते देखा जा सकता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर 33-33 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है।
https://youtu.be/vioINMmneaU?si=HitU5PBsOPUXS99f
पांच गाड़ियों को किया गया जब्त
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो में दिख रहे पांच वाहनों को जब्त कर लिया है और उनमें से प्रत्येक का 33,000 रुपये का चालान भी काटा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नोएडा में तेज रफ्तार कारों की छत से नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं।
सेक्टर-37 का मामला
मामला नोएडा के सेक्टर-37 का है, बताया जा रहा है कि सभी कार सेक्टर-37 से सिटी सेंटर एरिया की ओर जा रही थीं। एसयूवी में सवार लोग हाईवे पर नोट उड़ाते हुए एक बारात में जा रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस हरकत में आई। नोएडा पुलिस जब्त वाहनों की पहचान करने के बाद अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी कर रही है।
नोटों की भी जांच
अभी तक नोएडा पुलिस के द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि बदमाशों के द्वारा उड़ाए गए नोट असली थे या नकली। बहरहाल, उड़ाए गए नोट असली हैं या नकली, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही, पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines