लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित भपटामऊ गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है सरदार कप्तान सिंह ने अपने ही राइफल से बंद कमरे में गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.
यहां सरदार कप्तान सिंह जिनकी उम्र लगभग (55) वर्ष बताई जा रही है जिन्होंने बंद कमरे में अपनी ही राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली मौके पर राइफल पुलिस ने बरामद की. गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
यह भी पढ़ें;‘चिल्लाते रहे साथी, पर बचा नहीं पाए’, नहाने गए सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज के 2 छात्रों की नदी
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है कि सरदार कप्तान सिंह घटना का कारण पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है तथापि पुलिस द्वारा अन्य सभी पहलुओं पर भी गहनता से जांच की जा रही सरदार कप्तान सिंह ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया.
यह भी पढ़ें;‘मैं बेटियों को साथ ले जाऊंगा…’, रिद्धि-सिद्धि के मर्डर केस में सनकी पिता पर बड़े खुलासे










