---विज्ञापन---

अखिलेश यादव ने की बड़ी चुनावी घोषणा! 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए 40000 की पेंशन

अखिलेश यादव का मास्टरस्ट्रोक- 2027 में सपा की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री देगी और महिलाओं को 40,000 सालाना पेंशन म‍िलेगा। अखिलेश ने कहा क‍ि महंगाई और भ्रष्टाचार ने भाजपा की विदाई तय कर दी है। क्या यूपी में फिर लौटेगी साइकिल?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अभी से चुनावी बिसात बिछा दी है। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने लोकलुभावन घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने ऐलान किया कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनती है, तो जनता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी और महिलाओं को सालाना ₹40,000 की पेंशन मिलेगी।

बीजेपी पर हमला: महंगे सिलेंडर और बिजली काटेंगे सत्ता का कनेक्शन

अखिलेश यादव ने महंगाई और बिजली बिलों को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा क‍ि महंगी बिजली और गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम ही भाजपा का सत्ता से कनेक्शन काटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने मीटरों की तुलना ईवीएम (EVM) से करते हुए कहा कि जैसे ईवीएम में गड़बड़ी होती है, वैसे ही मीटर भी हेराफेरी कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने दावा किया कि ठेका मिलने से पहले ही कंपनियों से एडवांस कमीशन लिया जाता है, जिसकी वसूली जनता से भारी-भरकम बिजली बिल भेजकर की जा रही है।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य और कृषि व्यवस्था पर उठाए सवाल
बुंदेलखंड सहित विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं। अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा और किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने भाजपा को लोकतंत्र और संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि शिक्षा और बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

2027 के लिए मिशन मोड: 2024 की तरह जीत का मंत्र
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता ने लोकसभा में भाजपा को आईना दिखाया, वैसी ही रणनीति बनाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में हर सीट पर जीत सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा के झूठे प्रचार की पोल खोलें।

---विज्ञापन---

सपा सरकार की प्राथमिकताएं:
मुफ्त बिजली: घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक जीरो बिल।
महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को ₹40,000 की वार्षिक पेंशन।
कानून व्यवस्था: राज्य में कानून का राज बहाल करना और भ्रष्टाचार पर लगाम।
न्याय: समाज के हर वर्ग के लिए न्याय सुनिश्चित करना।

First published on: Apr 21, 2026 02:53 PM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola