---विज्ञापन---

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म? DigiLocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब आएगा परिणाम

UP Board Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) का 10वी और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा इसको लेकर चर्चा तेज है. DigiLocker में इन रिजल्ट को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के दिल की धड़कनें तेज कर दी है. जानिए कब आएगा रिजल्ट और कैसे कर सकते हैं जल्दी चेक?

---विज्ञापन---

UPMSP 10th 12th Result: बीते कुछ दिनों से देशभर में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने का सिलसिला जोरों पर है. बिहार बोर्ड सीबीएसई समेत कई अन्य राज्यों के बोर्ड भी अपने नतीजे जारी कर चुके हैं. अब सबकी नजरें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) पर टिकी हैं. प्रदेश के करीब 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के दिल की धड़कनें बढ़ी हुई हैं, हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है कि आखिर यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? सोशल मीडिया से लेकर स्कूल के गलियारों तक सिर्फ रिजल्ट की ही चर्चा है. आइए जानते हैं डिजिलॉकर में क्या अपडेट आया है और कब रिजल्ट आ सकता है.

यह भी पढ़ें:  [LIVE] CBSE Class 12th Result: कब जारी होगा सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर देख सकेंगे परिणाम

---विज्ञापन---

DigiLocker पर यूपी बोर्ड का आया बड़ा अपडेट Digilocker UP Board Marksheet 2026 Update

यूपी बोर्ड परिणाम को लेकर DigiLocker पर बड़ा संकेत देखने को मिला है. डिजिलॉकर के आधिकारिक पेज पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर ‘Coming Soon’ का मैसेज फ्लैश होने लगा है. इसका सीधा मतलब यह है कि बोर्ड ने डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और अब अंतिम जांच की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की गलती न रहे और छात्रों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.

कब आ सकता है रिजल्ट UPMSP 10th 12th Results Link

---विज्ञापन---

अगर पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड को देखें, तो साल 2025 में भी 25 अप्रैल को ही नतीजे जारी किए गए थे. इसलिए इस बार भी यही उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी वक्त ऐलान हो सकता है. रिजल्ट चेक करने के लिए आप यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट लिस्ट देख सकते हैं, यहां क्लिक से आप सीधा रिजल्ट पोर्टल पर चले जाएंगे.

upmsp.edu.in
http://results.upmsp.edu.in/
results.digilocker.gov.in

---विज्ञापन---

फटाफट ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका Check UP Board Result By Roll Number

  • जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, ऐसे में आप बिना किसी परेशानी के इन स्टेप्स को फॉलो कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर लॉग इन करें.
  • होमपेज पर आपको हाईस्कूल रिजल्ट 2026 (10वीं) (High School Result 2026) या इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 (12वीं ) (Intermediate Result 2026) के लिंक दिखाई देंगे. अपनी क्लास के अनुसार लिंक चुनें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना ‘Roll Number’ और स्क्रीन पर दिया गया ‘Security Code’ (Captcha) भरना होगा.
  • जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ (Submit) बटन पर क्लिक करें.
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे ध्यान से देखें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट-आउट या डिजिटल कॉपी (PDF) सेव कर लें.

यह भी पढ़ें: क्या खाएं जिससे खुल जाएं बंद नसें? ये 3 सुपरफूड्स कर देंगे कमाल, शरीर से निकलेगा गंदा खून

---विज्ञापन---

First published on: Apr 21, 2026 08:58 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola