SP Councilor beats up BJP leader in Jaunpur : (नीतीश कुमार) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बढ़ती ठंड के बीच अलाव जलाने की जगह बदलने को लेकर नगर पालिका परिषद में जमकर विवाद हो गया। चैयरमैन चैंबर में सपा सभासद के द्वारा भाजपा नेता को थप्पड़ मारने से हड़कंप मंच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सभासद को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई हैं। इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
अलाव की शिकायत लेकर नगर पालिका परिषद पहुंचे सभासद
नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा ठंड को देखते हुए नगर में अलाव जलवाया जा रहा है। नगर पालिका से चंद कदमों की दूरी पर स्थित झगडू हलवाई के सामने जलाये जा रहे अलाव की जगह बदलने को लेकर आज इलाके के सभासद दीपक जायसवाल नगर पालिका परिषद पहुंचे। चेयरमैन मनोरमा मौर्या की गैर मौजूदगी में उनके पति राम सूरत मौर्या जन समस्याओं का निस्तारण कर रहे थे।
शिव शंकर साहू और दीपक जायसवाल में हुई बहस
सपा सभासद दीपक चेयरमैन पति से अपनी शिकायत दर्ज करा रहे थे। इसी बीच कक्ष में मौजूद ख्वाजगी टोला वार्ड के भाजपा वार्ड अध्यक्ष शिव शंकर साहू से उनकी बहस होने लगी। इसी बीच दीपक ने एक जोरदार थप्पड़ भाजपा नेता को जड़ दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से चेयरमैन के चैंबर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: क्या RBI ने जारी किया है रामलला के नाम पर 500 का नोट? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई
सभासदों ने कोतवाली में किया हंगामा
थप्पड़ की गूंज चेयरमैन व अन्य लोगों को हुई तो सभी आक्रोशित होकर सभासद दीपक जायसवाल पर हमला बोलने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गयी। दीपक की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही भारी संख्या में सभासद कोतवाली पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
चैयरमैन के कुनबे पर लगा आरोप
सभासद रेनू पाठक, मुकेश सिंह और जगदीश मौर्या ने इस घटना का जिम्मेदार चेयरमैन के कुनबा पर ठहराया है। सभी सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या के पति अनधिकृत रूप से अपने आपको चेयरमैन प्रतिनिधि बनकर अध्यक्ष के क्षेत्राधिकारी का प्रयोग करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: अयोध्या को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, पकड़े गए तीन आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
9 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
12 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines