अयोध्या को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश, पकड़े गए तीन आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा

UP ATS Arrested Three Gangsters from Ayodhya: अयोध्या में गुरुवार को पकड़े गए गैंगस्टर और उसके दो साथी रेकी कर शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

UP ATS arrested gangster from Ayodhya

UP ATS की पूछताछ में अयोध्या से गिरफ्तार तीन गैंगस्टरों ने किया बड़ा खुलासा

UP ATS Arrested Three Gangsters from Ayodhya: धर्म नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उससे पहले, गुरुवार को यूपी एटीएस ने एक गैंगस्टर और उसके दो साथियों को पकड़ा है। इसमें मध्य प्रदेश और राजस्थान का गैंगस्टर शंकरलाल दुसाद और उसके दो साथी अजीत कुमार शर्मा और प्रदीप पुनिया शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये अयोध्या में रेकी कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सभी आरोपियों को त्रिमूर्ति होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस मुख्यालय में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

खालिस्तान समर्थक सुक्खा गैंग का करीबी है शंकरलाल दुसाद

विज्ञापन

एटीएस के मुताबिक, गैंगस्टर और उसके दो साथी सफेद रंग की स्कॉर्पियों में सवार थे। उन्होंने पकड़े जाने के डर से श्री राम का झंडा लगाया था। बताया जाता है कि शंकरलाल दुसाद खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर सुखबिंदर गिल उर्फ सुक्खा गैंग का करीबी है। दोनों की व्हाट्सएप कॉल से बात होती थी। कहा तो यह भी जा रहा है कि सुक्खा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ दुसाद को तैयार किया था।

विज्ञापन

सुखबिंदर सिंह की 2023 में कनाडा में हुई हत्या

एटीएस ने बताया कि सुखबिंदर सिंह की सितंबर 2023 में कनाडा में हत्या कर दी गई थी, जिसके लिए लॉरेंस बिश्नोई को जिम्मेदार माना जाता है। गैंगस्टर राजू ठेहट के मारे जाने के बाद उसके गैंग को दुसाद संचालित कर रहा था। दुसाद को विदेश में बैठे खालिस्तानी समर्थक हरमिंदर सिंह ने निर्देश दिया था कि वह अयोध्या के तमाम संवेदनशील स्थलों की रेकी कर नक्शा उसके पास भेजे, ताकि किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने शेयर किया वीडियो

एटीएस के मुताबिक, प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस एसएफजे के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दुसाद को अपना सदस्य बताकर सपोर्ट में एक ऑडियो वायरल किया था, जिसकी जांच की जा रही है। एटीएस ने फेक आईडी, सिमकार्ड और स्कॉर्पियो बरामद हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ