Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

2 साल पहले दाल के बर्तन में गिरकर हुई थी बड़ी बेटी की मौत…अब दूसरी बहन की दर्दनाक तरीके से गई जान

सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में एक चाट बेचने वाली की बेटी खौलते छोले के बर्तन में गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, 2 साल पहले भी मृतक की बड़ी बहन की भी ऐसे ही जलकर जान चली गई थी। इस हादसे की पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 30, 2025 09:18

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी इलाके के रहने वाले एक चाट बेचने वाले की 18 महीने की बेटी की बीती रात को जलकर मौत हो गई। खबर के मुताबिक, वह अपने घर में अकेली खेल रही थी। खेलने के दौरान वो पक रहे छोले के बर्तन में गिर गई थी। आनन-फानन में उसे पास के अस्पताल में लेकर भी गए, लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी।

कैसे हुआ था हादसा?

खबर के मुताबिक, मृतक की मां छोले उबाल रही थी। कुछ काम से मां बाहर चली गई थी। इस दौरान लड़की खेलते-खेलते गैस के पास चली गई और उसपर रखे छोले के भगोने में गिर गई। उसमें गिरने से बुरी तरह चीख उठी। तब उसकी मां आवाज सुनकर अंदर आई। उसे तुरंत छोले के भगोने से निकालकर उसे कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर ले गई। वहां, डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।

---विज्ञापन---

2 साल पहले बड़ी बेटी की हुई थी मौत

मृतक के पिता ने बताया कि 2 साल पहले बड़ी बेटी की भी ऐसे ही खेलते हुए दाल के बर्तन में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों बेटियों के जाने से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटी के अंतिम संस्कार के बाद से ही दोनों किसी से कोई बात नहीं कर रहे हैं।

पुलिस को नहीं दी कोई जानकारी

इस हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी, इससे पहले ही बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। वहीं, दुद्धी क्षेत्राधिकारी राजीव दीक्षित की रिपोर्ट के अनुसार, दो साल पहले उनकी बड़ी बेटी की भी ऐसे ही मौत हो गई थी, जब वह पकती दाल के बर्तन में गिर गई थी। राजेश कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया। जब पुलिस घर पहुंची तो पता चला कि यह दुर्घटनावश मौत हुई थी।

---विज्ञापन---

लड़की के पिता ने अधिकारियों को बताया कि उनकी पत्नी गोलगप्पे बनाने के लिए छोले उबाल रही थी। कुछ काम से वह दूसरे कमरे में चली गई थी, तभी छोटी बेटी खेलते-खेलते बर्तन में गिर गई। उसकी चीख सुनकर उसकी मां उसे बचाने के लिए आई, फिर उसे स्थानीय अस्पताल ले गई। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

बच्ची का शरीर आधा फीसदी जल चुका था

डॉक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन बच्ची का शरीर 80% तक ज्यादा जल चुका था। बीती शनिवार की शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, मृतक का पिता परिवार लेकर झांसी से आकर सोनभद्र में 4 साल से एक किराए के मकान में रह रहा है और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए वह चाट बेचने का काम करता है।

ये भी पढ़ें-  UP में 1 लाख का ईनामी बदमाश संदीप पहलवान एनकाउंटर में ढेर, अलग-अलग थानों में दर्ज थे 15 मामले

First published on: Jun 30, 2025 08:48 AM

संबंधित खबरें