UP में 1 लाख का ईनामी बदमाश संदीप पहलवान एनकाउंटर में ढेर, अलग-अलग थानों में दर्ज थे 15 मामले

बागपत जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के ईनामी बदमाश संदीप पहलवान उर्फ संदीप लुहार को एनकाउंटर में मार गिराया। यह मुठभेड़ बागपत पुलिस और एसटीएफ नोएडा की संयुक्त टीम के बीच हुई।

baghpat news

बागपत जिले में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के तहत 1 लाख रुपये के ईनामी बदमाश संदीप पहलवान उर्फ संदीप लुहार को एनकाउंटर में मार गिराया। यह मुठभेड़ बागपत पुलिस और एसटीएफ नोएडा की संयुक्त टीम के बीच बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। आरोपी के ऊपर हत्या, डकैती और लूट जैसे आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज थे।

पुलिस ने ऐलान किया था 1 लाख का इनाम 

पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज कुमार राय के मुताबिक, संदीप हरियाणा के रोहतक जनपद का निवासी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसका आपराधिक इतिहास और बढ़ती वारदातों के चलते उस पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह मुख्य रूप से ट्रक ड्राइवरों को निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप के ऊपर अलग-अलग थानों में 15 संगीन अपराध दर्ज थे।

मृतक के अन्य साथियों की हो रही है तलाश 

पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि से बड़े अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल, पुलिस संदीप के अन्य आपराधिक नेटवर्क और साथ में काम करने वाले लोगों की भी तलाश हो रही है। बागपत पुलिस और एसटीएफ नोएडा की इस संयुक्त कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

एनकाउंटर कहां हुआ था?

बागपत पुलिस और एसटीएफ नोएडा को जानकारी मिली थी कि आरोपी और उसके साथ के साथी बागपत क्षेत्र में एक्टिव हैं। बीती रात हाईवे पर पुलिस ने नाकाबंदी की, जिस दौरान संदीप का घेराव कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, संदीप ने पुलिस को चकमा देने की बहुत कोशिश की, लेकिन भागने के चक्कर में उसपर फायरिंग हो गई। इस दौरान उसे गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस तुरंत अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ