अक्सर कुछ भी बड़ा विवाद या कोई छोटा- मोटा अपराध होता है तो हम लोग पुलिस थाने जाते हैं। ताकि समस्या का समाधान हो सके, लेकिन उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का नियामतपुर गांव में अब तक पुलिस की जरूरत नहीं पड़ी है। पिछले 37 सालों से किसी भी विवाद को लेकर आजतक कोई थाने तक नहीं गया है। उस गांव के लोग किसी भी मतभेद को लेकर आपस में न लड़े और न ही पुलिस की मदद ली है। वो लोग आपसी बातचीत से ही सारे मामले सुलझा लेते हैं।
पंचायत और बुजुर्ग कराते हैं समाधान
खबर के मुताबिक, इस गांव में लगभग 1,400 है। इसमें कई लोग छोटी से छोटी परेशानी को लेकर पुलिस थाने नहीं जाते हैं। सभी लोग पंचायत और बुजुर्गों की मदद से समस्या हल कर लेते हैं। नियामतपुर गांव के प्रधान ने 1988 में इसकी शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक बिना पुलिस की मदद से हर मामले को सुलझा लेते हैं।
नियामतपुर गांव करता है मिसाल पेश
इस गांव में एक बार एक परिवार के रिश्तेदारों में आपस में बहुत ज्यादा लड़ाई हो गई थी। उस दौरान पुलिस को बुला लिया गया था। लेकिन इस मामले में प्रधान ने पुलिस को वापस भेज दिया। फिर उस परिवार को समझाया और मामला सुलाझा दिया।
बाहरी लोगों की जरूरत नहीं होती
बुजुर्ग और गांव के प्रधान मिलकर ही सारे विवाद आपस में हल लेते हैं। इसमें किसी भी बाहरी लोगों की कोई जरूरत नहीं होती है। इससे समाज और परिवार में रिश्ते मजबूत बने रहते हैं। क्योंकि आज का टाइम ऐसा है कि छोटी से छोटी बातों को लेकर कोर्ट या पुलिस थाने चले जाते हैं, लेकिन शाहजहांपुर जिले का नियामतपुर गांव सबके लिए एक मिसाल बन कर उभरा है।
ये लोग बातचीत के जरिए शांति बनाने की कोशिश करते हैं। इसलिए 37 सालों में आज तक इस गांव में बिना पुलिस की दखलअंदाजी करे सारे मामले सुलझ जाते हैं। इस गांव के लोग भी यही चाहते हैं कि आने वाले टाइम में भी पुलिस की जरूरत न पड़े।
ये भी पढ़ें- दो बेटियों की वजह से बुरा बर्ताव, ससुर ने बनाया वीडियो, सड़क पर मारपीट के वीडियो पर क्या बोली सांसद की बहन?
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 mins ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
2 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
2 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
3 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
4 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
7 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
10 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines