दो बेटियों की वजह से बुरा बर्ताव, ससुर ने बनाया वीडियो, सड़क पर मारपीट के वीडियो पर क्या बोली सांसद की बहन?

उत्तर प्रदेश के कासगंज से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना राजपूत के साथ मारपीट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रीना को उनके ससुर डंडे से सड़क पर बेरहमी से पीटते दिखाया गया है। रीना ने पुलिस को लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि उनके ससुर और देवर ने नहाते समय चुपके से उनका वीडियो बनाया और विरोध करने पर बंदूक की बट व लोहे की रॉड से हमला किया।

Kasganj

बीजेपी सांसद की बहन के साथ मारपीट

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की बहन की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में सांसद की बहन को उनके ससुर बीच सड़क पर डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया और अब इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। सांसद की बहन ने अपने ससुर और देवर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

मारपीट का मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज का है। यहां फर्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की बहन के साथ ससुराल वालों की तरफ से मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें सांसद की बहन को उसके ससुर ने डंडे से पीटा है।

विज्ञापन

सांसद की बहन ने लगाए आरोप

पीड़िता रीना का कहना है कि उसके साथ घरेलू हिंसा हुई है और उसके ससुराल वाले उसे घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में रीना ने ससुराल वालों पर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं। रीना का कहना है कि उसके ससुर और देवर ने नहाते समय चुपके से उसका वीडियो बना लिया। जब उसने विरोध किया तो उसके ससुर ने उसे बंदूक की बट से पीटा।

रीना का कहना है कि जब उसने भागने का प्रयास किया तो उसके देवर ने सड़क पर लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। रीना राजपूत ने आरोप लगाया कि मेरी दो बेटियां हैं, इसलिए मेरे ससुराल वाले मुझे पीटते हैं। वे लंबे समय से मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं और किसी कारण से वे मुझसे छुटकारा पाना चाहते हैं। जब उनके द्वारा किए जा रहे बुरे बर्ताव का कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने नहाते समय मेरा वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रीना ने कहा है कि वह बाथरूम में नहा रही थी तभी ससुर और देवर ने जाल से उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने देख लिया और मना किया तो दोनों ने गालियां देनी शुरू कर दीं। जैसे ही मैं बाहर निकली तो मुझे लाइसेंसी रायफल की बट से पीटा गया। लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ