School Girls Crying Case Bageshwar: उत्तराखंड़ के बागेश्वर में स्कूल में पढ़ रही छात्राओं द्वारा अजीब हरकत करने का मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ रही छात्राएं अचानक से चीखने- चिल्लाने लगती है। जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही छात्राओं के माता-पिता स्कूल पहुंचे। तीनों छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छात्रायें अचानक से चीखने लगी
मामला बागेश्वर के एक विद्यालय का है। पढ़ाई के दौरान विद्यालय में तीन छात्रायें अजीबो-गरीब हरकतें करने लगी। छात्राओं की हालत से स्कूल में हडकंप मच गया। जिसके बाद तीनों छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पातल के डॉक्टर ने बताया कि छात्रायें हिस्टीरिया की शिकार है।
इसके साथ डॉक्टर ने बीमार छात्राओं के परिजन को समझाया कि हिस्टीरिया से पीड़ित बच्चों का साहस बढ़ाना चाहिए और ऐसे बच्चों को अकेलापन महसूस नहीं होने देना चाहिए। ऐसे में उन्हे अवसाद की भी समस्या हो सकती है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि वो बच्चों को भरपेट भोजन करके ही स्कूल भेजें व स्कूल में हवादार कमरे में ही बच्चों को पढ़ाया जाए।
क्या होता है मास हिस्टीरिया ?
मास हिस्टीरिया एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर या साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम है। साइकेट्रिस्ट के मुताबिक जब कोई व्यक्ति मेंटली या इमोशनली परेशान होता है, तो अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करना चाहता है और असामान्य हरकतें करता है।
इसमें एक व्यक्ति को ऐसा करते देख दूसरा, तीसरा और कई लोग असामान्य हरकतें कर सकते हैं। इसमें व्यक्ति अंदर ही अंदर घुट रहा होता है और अपना दर्द किसी को नहीं बता पाता है। वह चाहता है कि लोग उससे बात करें और उसकी समस्याएं पूछें।
किन लोगों में ज्यादा होती है मास हिस्टीरिया की समस्या
मास हिस्टीरिया की समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है, ऐसी महिलायें जो अपनी बात किसी से कह नहीं पाती है। अपनी भावनाओं को समझ नहीं पाती है। या फिर जो अपनी इच्छा और मन की बात को अंदर ही दबा देती हैं। किसी से कुछ कह नहीं पाती हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि ये महिलाओं को ही हो। पुरुषों में भी हिस्टीरिया की समस्या देखी गई है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
6 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines