Sanghmitra Maurya Second Marriage Case: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को निरस्त करने वाली मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। उनके खिलाफ बदायूं से वर्तमान सांसद और बेटी संघमित्रा के बिना तलाक दूसरी शादी करने के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा ने बिना तलाक दूसरी शादी की थी। जिसके बाद उन पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप है। स्वामी प्रसाद यह अपील इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच में दायर किया गया था। जिस पर कोर्ट ने उन्हें ट्रायल कोर्ट में याचिका दायर करने को कहा है।
2019 में संघमित्रा ने दीपक कुमार से की थी शादी
जानकारी के अनुसार गोल्फ सिटी में रहने वाले दीपक कुमार ने आरोप लगाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच में एक याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने बताया कि वह 2016 में संघमित्रा के साथ लिव इन में रहते थे। याचिका में दीपक कुमार ने बताया कि पिता-पुत्री ने उनको बताया था कि संघमित्रा का पहले विवाद के बाद तलाक हो चुका है। इसके बाद उन्होंने 3 जनवरी 2019 को उन्हीं के घर में संघमित्रा से शादी कर ली।
शादी के बाद कराया जानलेवा हमला
शादी के बाद पहली शादी की बात सबके सामने ना आए इसके लिए उन पर जानलेवा हमला कराया गया। इसके बाद दीपक कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर कोर्ट ने स्वामी प्रसाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। स्वामी प्रसाद ने हाईकोर्ट बैंच में याचिका दायर कर कहा कि इस मामले में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है इसलिए वारंट कैंसिल कर दिया जाए।
ये भी पढ़ेंः नाक से बहा खून, चश्मा टूटा…मुझे मारने की साजिश हुई; योगी आदित्यनाथ के मंत्री निषाद भड़के, धरने पर बैठे
ये भी पढ़ेंः नोएडा-गाजियाबाद में 2 दिन बंद रहेंगे शराब के ठेके, जानिए तारीखें और बंदी का कारण
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
17 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines