Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: सनातन धर्म के लोगों की अयोध्या में स्थित राम मंदिर से खास आस्था जुड़ी है. रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन रामलाल के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाते हैं. हालांकि, अब एक बार फिर राम मंदिर में दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है, जिसकी जानकारी खुद मंदिर के ट्रस्ट द्वारा दी गई है.
बीते दिनों ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन और आरती के समय के लिए नई सारिणी जारी की गई है, जिसके मुताबिक दोपहर में कुछ समय के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. चलिए जानते हैं अब से मंदिर के कपाट कब से कब तक खुलेंगे और आरती का समय क्या है. इसके अलावा आपको यह भी पता चलेगा कि मंदिर के समय में क्यों बदलाव किया गया है.
इस कारण किया गया बदलाव
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जारी की गई सारिणी में लिखा गया है कि शरद ऋतु यानी पतझड़ के मौसम को देखते हुए राम मंदिर के कपाट खुलने और बंद करने के समय में बदलाव किया गया है. आज से पहले मंदिर में मंगला आरती सुबह 4:00 बजे होती थी, जो अब से सुबह 4:30 बजे शुरू होगी. वहीं, श्रृंगार आरती सुबह 6:00 बजे होती थी, जो अब से सुबह 6:30 बजे होगी.
राम मंदिर के गेट कब खुलते हैं?
भक्तों के लिए मंदिर के कपाट आज से पहले सुबह 6:30 बजे खुल जाते थे, लेकिन अब से सुबह 7 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे. हालांकि, रात में मंदिर के कपाट बंद करने के समय में बदलाव नहीं किया गया है. पहले की तरह ही मंदिर के कपाट रात में 9:30 बजे बंद हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025 Date: नहाय-खाय, खरना से उषा अर्घ्य तक, जानें छठ पूजा के सभी दिन की सही डेट और समय
दोपहर में बंद रहेंगे कपाट
आपको बता दें कि दोपहर में 12:30 से 1:00 तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. इस दौरान किसी भी भक्त को रामलला के दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी.
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines