हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

व्हाट्सएप पर आया DGP का मैसेज? कहीं आप तो नहीं हो गए इस ठगी का शिकार

UP Police DGP Prashant Kumar: कुछ लोग डीजीपी का फोटो डीपी पर लगा लोगों से पैसों की मांग कर रहे हैं। मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। यूपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने लोगों से ऐसे फोन कॉल से सचेत रहने और इस बारे में पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

विज्ञापन

UP Police: यूपी पुलिस डीजीपी प्रशांत कुमार की व्हाट्सएप पर फोटो लगा कुछ लोग उगाही कर रहे हैं। अब इस बात का खुलासा होने के बाद खुद पुलिस महकमे ने इस बारे में अलर्ट जारी किया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि जिन लोगों से धोखेबाजों ने संपर्क किया, उनमें से कितने उनका शिकार बने। पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि डीजीपी अपने सरकारी और निजी नंबरों के व्हाट्सएप पर वर्दी पहने अपना फोटो नहीं लगाते हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने व्हाट्सएप पर यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार की वर्दी पहने फोटो की डीपी लगाई। फिर बड़ी संख्या में लोगों से कॉल पर संपर्क किया। जिसमें लोगों से पैसों की मांग की गई। कई लोगों के पास ऐसा फोन आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने पुलिस के आला अधिकारियों को इस बारे में शिकायत की। पुलिस को पूरा मामला समझते देर न लगी। जिन नंबरों से फोन किए जा रहे थे तुरंत उन्हें सर्विलांस पर लिया गया।

फोन आने पर तुरंत करें पुलिस को शिकायत

जब मामला तूल पकड़ने लगा तो यूपी पुलिस ने मंगलवार को मामले में सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी किया। अलर्ट में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक की बावर्दी फोटो का दुरुपयोग किया जा रहा है। कुछ अराजक तत्व कुछ लोगों से अनुचित मांग कर रहे हैं। लोगों को इस बारे में बताया जाता है कि डीजीपी द्वारा अपने निजी और सरकारी नंबर पर अपनी व्हाट्सएप की डीपी में बावर्दी फोटो का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। आगे पुलिस ने यह भी कहा कि इस तरह की कोई जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें