Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

दादरी में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा; कार में सवार 3 युवकों की मौत, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू

Noida Road Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। एक क्रेटा कार में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। बताया गया है कि हादसाग्रस्त कार में करीब तीन लाख रुपये की नगदी […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Jun 25, 2023 14:10
Road Accident
Road Accident

Noida Road Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। एक क्रेटा कार में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। बताया गया है कि हादसाग्रस्त कार में करीब तीन लाख रुपये की नगदी भी रखी हुई थी, जो पुलिस वालों ने मृतकों के परिजनों को सौंप दी है।

कार से डासना की ओर जा रहे थे तीनों

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह दादरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया गया है कि बुलंदशहर के रहने वाले संजीव (25), प्रखर (25) और हनी (22) क्रेटा कार से डासना की ओर से जा रहे थे। तभी एक्सप्रेसवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

---विज्ञापन---

नोएडा से दिल्ली के लिए रैफर किए थे तीनों

सूचना पर दादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सवार तीनों घायलों को निकाल कर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। साथ ही तीनों युवकों के परिवार वालों को भी सूचित किया।

दिल्ली में इलाज के दौरान तीनों की मौत

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि आज सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक कार और अज्ञात वाहन की दुर्घटना हो गई, जिसमें घायलों को तत्काल दादरी पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया था। एडीसीपी ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है, तीनों घायलों की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jun 25, 2023 02:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.