हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Noida News: मां ने बेटे को तोहफे में दी थी बाइक, वाहन जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Noida Police: नोएडा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवकों में से एक को उसकी मां ने तोहफे में बाइक दी थी। पुलिस का दावा है कि जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने चौंका देने वाला खुलासा किया। जिसे सुनकर खुद पुलिस वाले भी दंग रह गए।

विज्ञापन
bike and police

Noida Police: नोएडा में एक मां ने अपने बेटे को एक बाइक खरीदकर गिफ्ट की थी। बताया जा रहा है कि बेटा इस बाइक पर सवार होकर लोगों से मोबाइल लूटने की वारदातों को अंजाम देने लगा। जब पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया तो इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट और चोरी के चार मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल बाइक और दो चाकू समेत अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस ने ऐसे दबोचा

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सेक्टर-63 क्षेत्र में मोबाइल लूट की वारदात को रोकने के लिए पुलिस की टीमें रविवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एफएनजी सर्विस रोड पर एक बाइक पर सवार होकर दो युवक गुजरे। संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों को रोककर तलाशी लेनी शुरु की। दोनों के पास से चार मोबाइल मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों युवक शातिर किस्म के चोर और लुटेरे हैं। बदमाशों की पहचान फतेहपुर निवासी 20 वर्षीय अभिषेक और बरेली के भमोरा निवासी 21 वर्षीय सोनू के रूप में हुई।

विज्ञापन

तोहफे की बाइक से करने लगे लूट

डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी वर्तमान में मामूरा में किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं। पूछताछ में बदमाश अभिषेक ने बताया कि वारदात में जो बाइक इस्तेमाल की जा रही थी वह उसके मां के नाम पर पंजीकृत है। उसकी मां ने ही बाइक खरीद कर उसे तोहफे में दी थी। दोनों महंगे शौक को पूरा करने के लिए मोबाइल लूट और चोरी करते थे।

विज्ञापन

लोगों को डराने के लिए रखते थे चाकू

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। वे दिल्ली-एनसीआर में बाइक से घूमते हैं और मौका पाते ही मोबाइल लूट और चोरी की वारदात कर डालते हैं। वारदात का विरोध करने पर लोगों को डराने के लिए आरोपी अपने पास चाकू भी रखते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola