हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Greater Noida Film City Update: फिल्म सिटी का नक्शा पास, रनवे-हेलीपैड समेत होंगे कई निर्माण, जानें डिटेल

Greater Noida Film City Update: यमुना सिटी में बन रही फिल्म सिटी का नक्शा पास हो गया है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने यीडा ऑफिस पहुंचकर नक्शा हासिल किया। पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन
Noida International Film City update

Greater Noida Film City Update: यमुना सिटी में बन रही इंटरनेशनल फिल्म सिटी का नक्शा (मास्टर लेआउट प्लान) पास हो गया है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर इस संबंध में सोमवार को यमुना प्राधिकरण पहुंचे। मास्टर लेआउट प्लान के अप्रूवल के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी। फिल्म सिटी कुल 230 एकड़ में फैली होगी। इसमें से 80 एकड़ में निर्माण किया जाएगा, जबकि बाकी का एरिया शूटिंग के लिए खाली रहेगा। 27 जून को फिल्म सिटी का शिलान्यास होने की पूरी उम्मीद है।

सेक्टर 21 में बन रही है फिल्म सिटी

यमुना सिटी के सेक्टर 21 में फिल्म सिटी का निर्माण हो रहा है। फिल्म सिटी के अंदर 26 एकड़ में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी, जबकि 54 एकड़ में फिल्म स्टूडियो व शूटिंग के लिए विश्वविद्यालय समेत अन्य गतिविधियां शामिल होंगी। फिल्म सिटी के निर्माण से ग्रेटर नोएडा व यमुना सिटी क्षेत्र में विकास को पंख लगेंगे। लोग यहीं से अपने सपनों की उड़ान भर सकेंगे। बता दें कि यमुना क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बनकर तैयार हो रहा है।

एक बार वापस हो चुका है नक्शा

फिल्म सिटी का नक्शा पूर्व में एक बार वापस हो चुका है। इससे पहले जब फिल्म निर्माता बोनी कपूर व निर्माण करने वाली कंपनी भूटानी ग्रुप ने मिलकर फिल्म सिटी का मास्टर लेआउट प्लान तैयार कर यमुना प्राधिकरण को सौंपा, तो उसमें ग्रीन बेल्ट की जगह पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं होने समेत कई अन्य खामियां बता कर यमुना प्राधिकरण ने मास्टर लेआउट प्लान पास करने से मना कर दिया था। नक्शा वापस कर दिया गया था। अब दोबारा से सारी कमियां दुरुस्त होने पर यमुना प्राधिकरण की तरफ से नक्शा पास किया गया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री का है ड्रीम प्रोजेक्ट

यमुना सिटी में बन रही फिल्म सिटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह अपनी 100 से अधिक सभाओं में इस फिल्म सिटी का जिक्र कर चुके हैं। यह कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश की तुलना अब मुंबई से की जा सकेगी। फरवरी के महीने में फिल्म सिटी पर कब्जा मिल चुका है। अब नक्शा पास होने पर निर्माण के काम में तेजी आएगी। आने वाले 1 से 2 सालों में यहां फिल्मों की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।

हेलीकॉप्टर से हो सकेगी शूटिंग

फिल्म सिटी में हेलीकॉप्टर से शूटिंग की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए यहां पर रनवे तैयार किया जा रहा है, जिससे कि फिल्मों की शूटिंग हेलीकॉप्टर से भी की जा सके। फिल्म को बेहतरीन तरीके से शूट करने के लिए फिल्म सिटी के अंदर संसद लोकेशन, समुद्र एरिया के अलावा साउंड स्टेज व कई अन्य मुख्य स्थान बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

दूसरे चरण में पास होगा 150 एकड़ का नक्शा

प्रथम चरण में 80 एकड़ का नक्शा पास होने के बाद दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। फिल्म सिटी के दूसरे चरण में करीब 150 एकड़ का नक्शा पास होना है। इसके लिए प्राधिकरण की तरफ से बताई गई कमियों को दूर करने के बाद ही निर्माण कंपनी मास्टर लेआउट प्लान अप्रूवल के लिए यमुना प्राधिकरण में भेजेगी। यह प्लान शिलान्यास के बाद भेजा जाएगा।

शर्तों के आधार पर नक्शा किया पास

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि शर्तों के आधार पर नक्शा पास किया गया है। सबसे पहले फिल्म सिटी में ग्रीन बेल्ट डेवलप होगी। उसके बाद अन्य गतिविधियां शुरू होंगी। प्रथम चरण में 80 एकड़ का नक्शा पास किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  बीजेपी के लिए क्यों अहम है महाराजा सुहेलदेव स्मारक? सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola