बीजेपी के लिए क्यों अहम है महाराजा सुहेलदेव स्मारक? सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Bahraich News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का उद्घाटन करेंगे। आइए जानते हैं ये स्मारक बीजेपी के लिए इतना अहम क्यों है। पढ़ें लखनऊ से अशोक तिवारी की रिपोर्ट।

maharaja suheldev rajbhar ji bahraich news

सीएम योगी महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन।

विज्ञापन

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का बहराइच में उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ सहयोगी राजभर भी मौजूद रहेंगे। बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की हाथ में भाले और कंधे पर धनुष के साथ प्रतिमा बनाई गई है। महाराजा सुहेलदेव की घोड़े पर सवार 40 फीट की भव्य प्रतिमा का योगी उद्घाटन कर बड़ा संदेश देंगे। आइए जानते हैं कि बीजेपी के लिए ये स्मारक इतना अहम क्यों है?

बीजेपी के लिए क्यों अहम है ये स्मारक? 

दरअसल, उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की लगभग तीन दर्जन सीटों पर राजभर मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। योगी सरकार उस वर्ग में बड़ा संदेश देने जा रही है। बहराइच में चित्तौरा झील के तट पर महाराजा सुहेलदेव का ये स्मारक स्थल बनाया गया है। इसकी लागत लगभग 39.49 करोड़ है। दरअसल इस स्मारक की मांग एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर काफी लम्बे समय से कर रहे थे। बाद में योगी सरकार ने वहां स्मारक बनाने का ऐलान किया था। अब वो बनकर तैयार हो चुका है।

Advertisment

राजनीतिक तौर पर देखा जाए तो महाराजा सुहेलदेव राजभर समाज के नायक माने जाते हैं। बीजेपी उन्हीं राजभर मतदाताओं में ये मैसेज भी देना चाहती है कि पार्टी राजभरों की असली हितैषी है। राजभर मतदाताओं को साथ लाने के लिए ये एक बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है।

बार-बार क्यों कहा जाता है- सुहेलदेव ने ही सैय्यद सालार मसूद गाजी को हराया? 

जानकारी के मुताबिक बहराइच में मेरठ जीत के बाद जब सैय्यद सालार मसूद गाजी आया तो यहां महाराजा सुहेलदेव राजभर ने आक्रांता सालार मसूद गाजी को युद्ध में हराकर मार दिया। जब बहराइच में सैय्यद सालार मसूद गाजी के नाम पर लगने वाले मेले को अनुमति नहीं दी गई, तबसे लगभग हर सार्वजनिक मंच से बीजेपी इस बात को बार-बार कहती है कि एक आक्रांता के नाम पर किसी आयोजन को अनुमति नहीं दी जा सकती है। अब बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची घोड़े पर सवार प्रतिमा लगाई गई है।

विज्ञापन

पूर्वांचल की तीन दर्जन विधानसभा सीट पर राजभर मतदाता 

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में कई विधानसभा सीट हैं। जहां राजभर मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। जैसे- वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया, सलेमपुर, घोसी, लाल गंज, आजमगढ़, बस्ती, जौनपुर, देवरिया, कुशीनगर, रॉबर्ट्स गंज, चंदौली, डुमरियागंज, अम्बेडकर नगर और सीतापुर में राजभर मतदाता हैं। इनमे कई जगहों पर राजभर मतदाता निर्णायक भी हैं।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ