धर्मेंद्र कुमार, मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के चर्चित दामाद-सास के बाद अब भांजा-मामी की लव स्टोरी सामने आई है। मुजफ्फरनगर में भांजा के साथ मामी फरार हो गई। पति ने आरोप लगाया कि 3 बच्चों को छोड़कर उसकी पत्नी भांजा के साथ रफूचक्कर हो गई। उसने एसएसपी कार्यलाय में पत्नी की बरामदी की गुहार लगाई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
भांजे-मामी की लव स्टोरी मुजफ्फरनगर के जानसठ कोतवाली क्षेत्र की है, जहां साल 2013 में 40 वर्षीय व्यक्ति की शादी 35 वर्षीय युवती से हुई थी। दोनों के 3 बच्चे भी हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी, जिसमें उसके भांजे ने एंट्री मारी और वह 19 मार्च को उसकी पत्नी यानी अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। पति ने थाने में इस मामले की शिकायत की।
यह भी पढे़ं : थाने की चक्कर क्यों लगा रही अलीगढ़ की चर्चित सास, क्या तथ्य जुटा रही पुलिस? सामने आए वीडियो
पत्नी ने अपने पति को दी धमकी
बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से मामी का पति की बहन के लड़के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले मेरठ के मवाना थाने की पुलिस ने इन दोनों को बरामद कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके मायकेवालों को सौंप दिया, लेकिन पति आज भी अपनी पत्नी की तलाश में एसएसपी कार्यालय पहुंचा और उसने बताया कि उसकी पत्नी उसके भांजे के घर पर रह रही है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि जब उसने अपनी पत्नी से बात की तो उसने कहा कि हमारे पीछे मत आओ वरना अच्छा नहीं होगा। वह अपने बच्चों के लिए चाहता है कि उसकी पत्नी लौटकर वापस आ जाए।
भांजा के साथ कैसे भागी मामी?
पीड़ित पति ने बताया कि वह 19 मार्च अपने खेत में काम कर रहा था, तभी उसे पता चला कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। वह दौड़कर घर पहुंचा और अपनी पत्नी को दवा दिलाई। फिर वह खेत लौट आया। थोड़ी देर बाद उसका भांजा आया और उसके साथ मेरी पत्नी चली गई। आरोप है कि पत्नी 40 हजार नकदी और जेवरात भी लेकर भागी थी।
यह भी पढे़ं : मेरठ में एक और ‘मुस्कान’… पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुली पत्नी की पोल, सांप निकला बेगुनाह
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
3 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
7 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
7 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
12 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
20 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
20 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines