---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

‘अकेले लड़ेंगे UP विधानसभा चुनाव’, बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान, गठबंधन की खबरों को नकारा

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मायावती ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए गठबंधन की खबरों को नकार दिया है। उन्होंने पार्टी वर्करों को विरोधियों और साजिशों से सतर्क रहने को कह है।

Author Edited By : Khushbu Goyal
Updated: Feb 18, 2026 11:58
BSP Chief Mayawati
मायावती ने गठबंधन की खबरों को झूठ और अफवाह करार दिया है।

UP Politics News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 अकेले लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की खबरों का खंडन किया और कहा कि पार्टी चुनावी रण में अकेले उतरेगी और अकेले ही सरकार बनाएगी। गठबंधन की खबरें फैलाकर पार्टी की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है।

पार्टी समर्थकों से सावधान रहने की अपील

उन्होंने कहा कि गठबंधन में पार्टी को नुकसान होता है और होता आया है, लेकिन इस बार पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन करने की गलती नहीं करेगी। पार्टी समर्थकों और वर्करों से अपील है कि वे सतर्क रहें। जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, विरोधी हमें सत्ता से दूर रखने और हमारे खिलाफ साजिश रचने के प्रयास करेंगे, लेकिन सतर्क रहना होगा।

बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि BJP, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बाबा साहेब की विरोधी हैं। तीनों अकसर दुष्प्रचार करके बहुजन समाज पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती हैं। ऐसी विरोधी ताकतों से पार्टी और पार्टी के समर्थकों को सावधान रहने की जरूरत है, इसलिए सभी सतर्क रहें।

---विज्ञापन---

अखिलेश यादव ने यह बयान दिया था

बता दें कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलें अखिलेश यादव के एक बयान में बाद लगी थीं। अखिलेश यादव ने गत रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी के रिश्ते मायावती की बसपा के साथ मजबूत हो रहे हैं। रिश्ते भविष्य में और ज्यादा गहरे हो सकते हैं। बाबा साहेब और राम मनोहन लोहिया राजनीति को नई दिशा देने के लिए एकजुट हुए थे। मुलायम सिंह यादव और कांशीराम ने भी मिलकर काम किया था।

इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई थी कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव और मायावती एक हो सकते हैं, लेकिन मायावती ने गठबंधन की अटकलों पर आज विराम लगा दिया।

First published on: Feb 18, 2026 11:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.