हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रयागराज: प्रेम- प्रसंग के चलते, रिश्ते के मामा ने की भांजी की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन

UP Prayagraj Niece Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रिश्ते के मामा ने अपनी भांजी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक का किसी लड़के से प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था। युवती के मामा ने उसे एक दिन फोन पर लड़के बात करते देख लिया था। मामा द्वारा पूछने पर लड़की ने बहाना बनाकर बात को टाल दिया। इसके बाद कई बार लड़की के मामा ने उसे फोन पर बात करते हुए देख लिया।

आरोपी ने कई बार लड़की को ऐसा करने से रोका, लेकिन इसके बाद भी लड़की नहीं मानी और छिप-छिपकर लड़के से मिलती और बात करती थी। भांजी की हरकत से गुस्सा में आकर आरोपी ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पंहुचकर पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

फोन पर बात करने की वजह से की हत्या

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि निशा भारतीय (18) उसकी रिश्ते में भांजी लगती है। निशा किसी से लगातार फोन पर बात करती थी। लगातार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रही थी। इस वजह से मैने नेहा की शुक्रवार को गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके रिश्ते के मामा राजकुमार भारती को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

आरोपी मामा को किया गिरफ्तार

घटनास्थल के आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर, आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला दर्जकर पुलिस हत्या की वजह लड़की का फोन पर बात करना या कुछ और इसकी जांच कर रही है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola