---विज्ञापन---

Maha Kumbh Stampede के बाद हालात काबू में, पवित्र स्नान रद्द; देररात मची भगदड़ में कई लोग दबे

Maha Kumbh Stampede: आज मौनी अमावस्या है और लाखों लोग प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए उमड़े, लेकिन इससे पहले देररात अचानक संगम पर भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस और NSG ने मिलकर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया, लेकिन भगदड़ मचने से कई लोग एक दूसरे के नीचे दब गए और घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

---विज्ञापन---

Maha Kumbh Stampede Updates: प्रयागराज महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या से पहले देररात संगम पर अचानक भगदड़ मच गई। हालांकि हालात अब काबू में हैं, लेकिन अखाड़ा परिषद् ने आज मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान रद्द कर दिया है। सभी 13 अखाड़ों की सहमति के बाद पवित्र स्नान रद्द किया गया। वही अब स्नान बसंत पंचमी पर होगा। साथ ही अखाड़ा परिषद ने हादसे पर दुख भी जताया है और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की।

वहीं देररात करीब डेढ़ बजे मची भगदड़ में कई लोगों के दबे होने की खबर है। 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस की ओर जारी से बयान में कहा गया है कि लोग घायल हुए हैं और अपनों से बिछड़ गए हैं। अस्पताल के बाहर बैरिकेडिंग करके पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। NSG कमांडो ने हादसास्थल पर मोर्चा संभाल रखा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने हादसास्थल को खाली कराकर सील कर दिया है।

---विज्ञापन---

 

PM मोदी ने लिया हालातों का जायजा

सूत्रों के अनुसार, अफवाह फैलने के कारण भगदड़ मची। हादसा संगम नोज पर पोल नंबर 11 और 17 के बीच हुआ है। घायलों को महाकुंभ परिसर में सेक्टर-2 में बने अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। PM मोदी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करके हालातों का जायजा लिया है। बताया जा रहा है कि संगम किनारे लोग सो रहे थे कि अचानक चीख पुकार मच गई और और इधर उधर भागने लगे। हालात देखते हुए महाकुंभ तक आने वाले रास्ते डायवर्ट कर दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

अखाड़ा परिषद रविन्द्र पूरी अध्यक्ष ने कहा कि प्रशाशन ने हमें पवित्र स्नान के लिए साधु संतों को रोकने की अपील की। दुखद घटना है। हमने स्नान रोक दिया है। अब बसंत पंचमी को स्नान होगा। वहीं पुलिस अधिकारियों को आदेश मिले हैं कि जहां-जहां भीड़ ज्यादा है, वहां लोगों को जाने से रोका जाए। उच्च अधिकारियों की टीम श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिए अलग बनाई गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अभी महाकुंभ में न आएं और जो लोग आए हुए हैं, वे पुलिस से सहयोग करें।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

महानिर्वाणी अखाड़ा ने जताया हादसे पर दुख

महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव यमुना पुरी के अनुसार, हमारा अखाड़ा सबसे पहले पवित्र स्नान करता है, लेकिन हादसे को देखते हुए स्नान नहीं करने का फैसला लिया है। घायल श्रद्धालुओं के प्रति हमारी संवेदना है। दुख की घड़ी में सभी साधु-संत घायल श्रद्धालुओं को और उनके परिवार के साथ हैं। वहीं महाकुंभ में भगदड़ की खबरों पर प्रयागराज मेला प्राधिकरण OSD आकांक्षा राणा का कहना है कि संगम मार्गों पर कुछ बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। कुछ लोग घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Jan 29, 2025 06:04 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola