नोएडा: LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, एलिवेटेड रोड पर हुआ हादसा, लाखों का नुकसान

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा शहर के एलिवेटेड रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एलपीजी सिलेंडर से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई. इस घटना के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Noida Truck Fire X 2

नोएडा में ट्रक में लगी आग (Photo-X)

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को LPG सिलेंडर से लदे एक ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. ट्रक में आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया. घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रक गैस सिलेंडर लेकर एलिवेटेड रोड से गुजर रहा था. इसी दौरान उसमें अचानक आग भड़क उठी. ट्रक में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर होने के कारण घटना को गंभीरता से लेते हुए दमकल विभाग को तुरंत खबर दी गई. फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी.

विज्ञापन

आग की वजह का पता नहीं

फिलहाल ट्रक में आग लगने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. अनुमान के मुताबिक हादसे में ट्रक को लाखों का नुकसान हुआ है, राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फिलहाल इस हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

गैस सिलेंडरों की मौजूदगी को देखते हुए दमकल कर्मी मौके पर बेहद सावधानी के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटे. आग को बुझाने की कोशिशों करने के साथ-साथ किसी बड़े खतरे को टालने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय भी किए गए. पुलिस और फायर ब्रिगेड की तरफ से इस घटना की डिटेल्ड रिपोर्ट का इंतजार है.

विज्ञापन




LPG सिलेंडर को ट्रांसपोर्ट करने में इन बातों का रखें ख्याल

1. वेंटिलेशन का सही इंतजाम रखें.

2. सिलेंडर को सीधा रखें.

विज्ञापन

3. सिलेंडर के वाल्व को चेक करें.

4. ट्रक पर ओवरलोडिंग न करें.

विज्ञापन

5. LPG सिलेंडर को आग पकड़ने वाली चीजों से दूर रखें.

6. अच्छी क्वालिटी का फायर एक्सटिंग्विशर साथ रखें.

विज्ञापन

7. खतरनाक सामान की चेतावनी वाले साइन दिखाएं.

8. जंग लगा हुआ सिलेंडर लोड न करें.

विज्ञापन

9. सिर्फ सुरक्षित जगहों पर ही पार्क करें.

10. ड्राइवर और क्रू को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए.

विज्ञापन

11. सिलेंडर को कभी न फेंकें और न ही घसीटें.

12. लीक का शक होने पर तुरंत एक्शन लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ