UP Teacher Bharti 2026: यूपी में 15000 से ज्यादा शिक्षकों की बंपर भर्ती का ऐलान, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

UP Teacher Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 15012 शिक्षक पदों का विज्ञापन जारी कर दिया है. जानिए आवेदन की तारीखें, OTR प्रक्रिया और परीक्षा शेड्यूल.

UP Teacher Bharti 2026

यूपी में 15000 से ज्‍यादा शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानें कब से भरे जाएंगे फॉर्म (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने कुल 15012 शिक्षक पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है. माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में होने जा रही इस बंपर भर्ती से राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का बेहतरीन मौका मिलेगा.

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि कौन-कौन से पदों पर भर्ती निकली है, आवेदन की तारीखें क्या हैं और आपको इसके लिए क्या-क्या करना होगा.

विज्ञापन

किन-किन पदों पर निकली है भर्ती?

आयोग ने कुल 15012 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है:

विज्ञापन
  • सहायक अध्यापक (शहरी – बेसिक शिक्षा): 11,508 पद
  • प्रवक्ता संवर्ग (PGT – माध्यमिक शिक्षा): 2,607 पद
  • सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी): 897 पद

जरूरी तारीखें: कब से शुरू होंगे फॉर्म?
अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन तारीखों को अपने कैलेंडर में नोट कर लें:

विज्ञापन

सहायक अध्यापक (Primary & Urban) – विज्ञापन संख्या 05/2026:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 16 सितंबर 2026

विज्ञापन

फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 15 अक्टूबर 2026

फॉर्म में सुधार (Correction) की आखिरी तारीख: 19 अक्टूबर 2026

विज्ञापन

परीक्षा की तारीख: 3 और 4 दिसंबर 2026

प्रवक्ता संवर्ग (PGT) – विज्ञापन संख्या 06/2026:

विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 18 सितंबर 2026

फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2026

विज्ञापन

फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2026

विज्ञापन

परीक्षा की तारीख: 15 और 16 दिसंबर 2026

आवेदन करने से पहले OTR है जरूरी
आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है. इसका मतलब है कि फॉर्म भरने से पहले आपको आयोग की वेबसाइट पर अपना OTR पूरा करना होगा, तभी आप इन पदों के लिए अप्लाई कर पाएंगे.

विज्ञापन

कहां और कैसे करें अप्लाई?
आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं. फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता (Eligibility) से जुड़े दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें. आयोग ने साफ किया है कि योग्यता से जुड़ा कोई भी व्यक्तिगत परामर्श नहीं दिया जाएगा, इसलिए पूरी जानकारी वेबसाइट पर ही देखें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ