---विज्ञापन---

लखनऊ में सीएम योगी के काफिले की कार कई गाड़ियाें से भिड़ी, एक दर्जन लोग घायल

UP CM Fleet car accident: सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर है। हादसे में शामिल गाड़ियों को सड़क किनारे कर दिया गया है, मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। घटनास्थल पर जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

UP CM Fleet car accident: लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले की एक कार के आगे अचानक कुत्ता आ गया। जिससे वह सड़क पर अन्य कई गाड़ियाें से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में छह पुलिसकर्मी समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सीएम काफिले की गाड़ियां लखनऊ एयरपोर्ट से लौट रही थीं। उसमें सीएम योगी आदित्यनाथ की गाड़ी शामिल थी या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

कार के आगे आया कुत्ता 

जानकारी के अनुसार जब काफिले की गाड़ियां अर्जुनगंज के पास पहुंची तो अचानक एक कार के आगे कुत्ता आ गया। चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगाई। बताया जा रहा है कि कार तेज आवाज के साथ लहराने लगे। चालक ने कार को कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन वह सड़क पर अन्य दो गाड़ियां से जा टकराई। हादसे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अनाथ पुशओं की समस्या पर चिंता जताई है।

---विज्ञापन---

घायलों की हालत स्थिर

सड़क हादसा इतना भीषण था कि तीन गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गाड़ी लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला गया। किसी ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस के अनुसार हादसे में छह पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

---विज्ञापन---

घटनास्थल की फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटनास्थल और अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। अस्पताल में डीएम लखनऊ समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस आला अधिकारियों के अनुसार मौके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक की जांच में अचानक कुत्ता आने की वजह से ही हादसा होने की सूचना है। मामला में आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती: गड़बड़ी के आरोप में 244 धरे गए, 3 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ी परीक्षा

---विज्ञापन---

First published on: Feb 24, 2024 09:20 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola