यूपी पुलिस भर्ती: गड़बड़ी के आरोप में 244 धरे गए, 3 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ी परीक्षा

UP Police Constable Bharti 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन यानी सोमवार को 75 जिलों में बनाए गए 2385 केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

UP Police

Representative Image

UP Police Constable Bharti 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए दो दिवसीय लिखित परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में 244 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां पेपर लीक कराने, नकल कराने और ठगी के मामलों में की गई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में अभ्यर्थियों समेत सॉल्वर और दलाल भी शामिल हैं। उधर, सख्ती के चलते परीक्षा के दूसरे दिन तीन लाख से ज्यादा आवेदक परीक्षा देने ही नहीं आए।

60 हजार पदों के लिए हुई परीक्षा

लगभग 60 हजार पदों पर भर्ती के लिए 18 और 19 जनलरी को लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई। परीक्षा के दूसरे दिन भी नकल कराने वालों और पेपर लीक कराने वालों की कोशिशों पर सफलतापूर्वक लगाम लगाई गई। दूसरे दिन कुल तीन लाख 1474 आवेदक परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। दूसरे दिन 21 लाख 7248 लोगों ने परीक्षा दी। अगर दोनों दिनों की परीक्षा को मिला दें तो कुल 10.50 प्रतिशत आवेदक लिखित परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

पेपर लीक के दावे हो गए वायरल

बता दें कि कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए यूपी पुलिस कई दिनों से अभियान चला रही थी। हालांकि, परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पेपर लीक होने की कई रिपोर्ट्स भी सामने आईं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा (समाजवादी पार्टी) प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर सरकार के सामने सवाल उठाए। हालांकि, यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने  पेपर लीक को लेकर किए जा रहे सभी दावों को पूरी तरह से गलत बताया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन बलिया जिले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि ये परीक्षा में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए तीन लोग कथित तौर पर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। इसके अलावा गोंडा में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार शाम तक पुलिस ने कुल 244 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था या फिर हिरासत में ले लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ