गाजियाबाद में दिन-दहाड़े वकील की हत्या, चैंबर में घुसकर सीने में मारी गोली

Lawyer shot dead in Ghaziabad, Ghaziabad Crime news, Ghaziabad Police, Ghaziabad Tahseel, UP News
विज्ञापन

Lawyer Shot Dead in Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सिहानी गेट स्थित तहसील परिसर में एक वकील की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर कई थानों का पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे

जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर के वक्त हुई। मृतक वकील की पहचान मोनू चौधरी उर्फ मनोज चौधरी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि तहसील परिसर में मोनू चौधरी का 95 नंबर चैंबर था। वह दिन में अपने चैंबर में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान हमलावर उनके चैंबर में घुसे और उनको गोली मार दी। गोली लगने से लहूलुहान हुए मोनू अपनी कुर्सी पर बैठे रह गए। उधर, गोली की आवाज सुनकर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

दो हमलावर घुसे थे चैंबर में

तहसील परिसर में मौजूद लगभग सभी वकील घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस और अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने भी चैंबर से सैंपल लिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चैंबर में दो हमलावर घुसे थे। हालांकि अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हुई है।

विज्ञापन

तहसील बार अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक कुमार वर्मा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने लंच के समय एक वकील को उसके चैंबर के अंदर गोली मार दी है। पुलिस मौके पर मौजूद है। आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ