---विज्ञापन---

Kanpur Weather Update: कैसा रहेगा कानपुर का मौसम? आंधी-बारिश की दस्तक से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत

Kanpur 13 June Weather Update: कानपुर में 13 जून को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 39°C तक जाने का अनुमान है. हालांकि, आईएमडी के अनुसार देर रात धूल भरी आंधी और बारिश की 50% संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है.

---विज्ञापन---

कानपुर में शनिवार यानी 13 जून 2026 को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिन की शुरुआत तेज धूप और गर्म हवाओं के साथ होगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है और अधिकतम तापमान 39°C तक पहुंच सकता है. ऐसे में महसूस होने वाला तापमान इससे ज्यादा रह सकता है, लेकिन शाम और रात के समय मौसम अचानक बदल सकता है. जिससे शहर के लोगो भारी गर्मी से राहत मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Kanpur to Ayodhya Travel Guide: कार, ट्रेन या फ्लाइट, कानपुर से अयोध्या पहुंचने का सबसे आसान रास्ता कौन सा है? जानिए दूरी, टोल और घूमने की खास जगहों की पूरी डिटेल्स

---विज्ञापन---

दिन में धूप और गर्म हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी

शनिवार को कानपुर में आसमान अधिकांश समय साफ रहने की उम्मीद है, जिससे तेज धूप का असर साफ दिखाई देगा. दोपहर के समय गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है और बाहर निकलने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम संबंधी आंकड़ों के मुताबिक दिन में बारिश की संभावना बहुत कम है, जबकि सूर्य की तीखी किरणें और उमस लोगों को बेहाल कर सकती हैं.

रात में बदल सकता है मौसम

दिनभर की गर्मी के बाद रात में मौसम राहत देने वाला साबित हो सकता है. IMD का अनुमान है कि देर रात कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से ज्यादा बताई जा रही है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि रात के समय तेज हवाओं और बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. अनुमान है कि 14 जून तक बारिश व गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी.

---विज्ञापन---

मध्य यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कानपुर समेत लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. ऐसे में किसानों, यात्रियों और आम लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: Kanpur Water Tax App: अब पानी और सीवर के टैक्स के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, जलकल

---विज्ञापन---
First published on: Jun 12, 2026 07:00 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola