कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन, आरोपी नौशाद अली एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, गई थी 11 की जान

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन, आरोपी नौशाद अली एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, गई थी 11 की जान

Patakha Factory Blast | Kaushambi Police | Encounter

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में बलास्ट होने से 11 लोगों की मौत हो गई थी. (Credit- X)

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री में धमाका मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी फैक्ट्री मालिक नौशाद अली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. नौशाद शहर छोड़कर भागने की फिराक में था, जिसके बारे में पता चलते ही पुलिस ने उसे घेरा तो वह फायरिंग करने लेगा. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नौशाद के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया. घायल अवस्था में पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी नौशाद अली से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.

विज्ञापन

धमाके से कहां-कितना और कैसे नुकसान हुआ?

बीते दिन प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डपर पर पिपरी थाना के तहत आने वाले मनौरी में बनी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था. हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हुई थी. वहीं एक रेलवे कर्मचारी का पूरा परिवार खत्म हो गया है. धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री जमींदोज हो गई. उसके 100 मीटर के दायरे में बने 8 मकान ढह गए. दीवारों में 8 फीट लंबे छेद हो गए. 500 मीटर दूर प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर OHE (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन बाधित हुई. इस वजह से कानपुर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें रोकनी पड़ीं. आसमान में धुएं का गुबार फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई.

विज्ञापन

हादसे के 11 मृतकों में 8 छोटे बच्चे भी शामिल

जिलाधिकारी डॉक्टर अमित पाल ने हादसे में 5 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है, जिन्हें प्रयागराज के SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान प्रियांजलि (5), प्रवीण सिंह (13), जान्हवी (12), आदित्य (12), रवि (8), ज्ञान सिंह (40), आदित्य (8), अंजू (32), विक्रम सरोज (35), अंश (6) और नन्हा (4) के रूप में की गई है. हादसा सुबह के करीब साढ़े 11 बजे हुआ था. जहां फैक्ट्री थी, वहां से 2 किलोमीटर दूर मनौरी का एयरफोर्स स्टेशन है. हादसे के बाद पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के 200 जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. 10 बुलडोजरों की मदद से मलबा हटाया.

रेल कर्मी के परिवार में सिर्फ बेटी जिंदा बची

हादसे में रेल कर्मचारी मंजीत कुमार के दोनों बच्चों प्रियांजलि और प्रवीन की मौत हुई है. रेल कर्मचारी गया प्रसाद के चारों बच्चों जाह्नवी, आदित्य, अमित और रवि की भी हादसे में जान गई. वहीं गया प्रसाद की पत्नी अनीता (42) बुरी तरह घायल हुई है. गया प्रसाद ने ही फैक्ट्री मालिक नौशाद अली के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. हादसे में एक और रेल कर्मी विक्रम की पत्नी अंजू, बेटों अंश और शिवांश की भी मौत हुई है, जबकि सबसे बड़ी बेटी संजना की जान बच गई, क्योंकि हादसे के वक्त वह घर में नहीं थी, बल्कि किराने की दुकान में कुछ सामान लेने गई थी. लेकिन मां-भाई को खोने से वह सदमे में है.

विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मंत्री कृष्णा पासवान ने मीडिया को ब्रीफिंग में बताया कि 2 साल से फैक्ट्री अवैध तरीके से चल रही थी, क्योंकि फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द हो चुका था. मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जो दोषी पाया जाएगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. शुरुआती जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चौकी प्रभारी चायल अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी चायल मनीष पाल को लाइन हाजिर कर दिया है. 2 बीट सिपाही जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार सस्पेंड किए गए हैं. अधिकारियों की नाक नीचे बिना लाइसेंस के फैक्ट्री चल रही थी, जल्दी ही बड़ा एक्शन लेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ