गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार थार पलटने से 4 की मौत; दो अन्य हादसों में 5 की मौत

गंगा एक्सप्रेसवे पर यह हादसा रविवार रात 11 बजकर 56 मिनट पर उस समय हुआ जब दिल्ली की एसयूवी में सवार बदायूं जिले के पांच लोग दिल्ली की ओर जा रहे थे.

Ganga Expressway accident, Hapur accident, UP accident, UP news, UP Police, Kasganj accident, Prayagraj accident, Prayagraj news, Hapur news, Kasganj news

कासगंज और प्रयागराज में दो अन्य हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई. (Image- Social Media)

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार पलटने से चार युवकों की मौत हो गई और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार रात 11 बजकर 56 मिनट पर उस समय हुआ जब दिल्ली की एसयूवी में सवार बदायूं जिले के पांच लोग दिल्ली की ओर जा रहे थे.

पुलिस ने बताया कि वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गिरने से पहले पांच से छह बार पलटा. उसने बताया इस हादसे में एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस एवं डायल-112 के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इन लोगों को सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पालपुर निवासी जोगिंदर (26), मेवली निवासी सुखबीर (25) और जसवंत (20), तथा पुरदलपुर निवासी रवि (20) के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि पालपुर निवासी विष्णु (17) का इलाज जारी है.

सिंभावली के थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

कासगंज में वाहन की ट्रक से टक्कर में तीन की मौत

कासगंज जिले में सोमवार तड़के तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक वाहन की लोडर ट्रक से आमने-सामने से हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 23 लोग घायल हो गए. हादसा सुबह करीब चार बजे कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर मोहनपुरा गांव के पास हुआ. राजस्थान के करौली जिले के एक ही परिवार के करीब 26 लोग पिकअप वाहन से सोरोंजी में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे. टक्कर में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों में आठ पुरुष, आठ महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं.

विज्ञापन

प्रयागराज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो की मौत

प्रयागराज जिले के यमुना नगर में नैनी थाना अंतर्गत अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि रविवार रात अरैल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर कई मोटरसाइकिलों और एक दुकानदार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार दो लोग समेत नौ लोग घायल हो गए,

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान भुट्टा बेचने वाले विजय भारतीया (35) और आयुष निषाद (14) की मृत्यु हो गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ