---विज्ञापन---

पहले नाबालिग लड़कियों को बनाया हवस का शिकार, फिर कर दी हत्या? तीन के खिलाफ FIR दर्ज

Kanpur Crime News: कानपुर के घाटमपुर में दो नाबालिग लड़कियों का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

---विज्ञापन---

अमित सिंह

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर में दो नाबालिग लड़कियों का शव बुधवार की रात पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि शाम को दोनों लड़कियां अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिवार के लोग रात को उनकी तलाश करते हुए जब खेतों पर पहुंचे तो वहां पेड़ से फंदे पर लटकती लाश मिली।

---विज्ञापन---

ठेकेदार समेत 3 लोगों पर लगा आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, एक लड़की का पिता खेत से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित भट्‌ठा पर मजदूरी करता है। परिवार के लोगों ने भट्‌ठा ठेकेदार समेत 3 लोगों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए घाटमपुर थाने में FIR दर्ज कराई है।

ठेकेदार के मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार समेत 3 लोगों को पकड़ लिया है। ठेकेदार के मोबाइल से कुछ अश्लील वीडियो भी मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने भट्‌ठा, खेत और आसपास इलाके में छानबीन करके साक्ष्य जुटाए। पूरा मामला घाटमपुर के बरौली इलाके का है।

---विज्ञापन---

हमीरपुर का रहने वाला है परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां रिश्ते में बहनें थीं। दोनों के परिवार मूलरूप से हमीरपुर के रहने वाले हैं। वो घाटमपुर के बरौली में LIC भट्‌ठा पर मजदूरी करते थे। एक लड़की की उम्र 16 साल की, जबकि दूसरी की उम्र 14 साल थी।

यह भी पढ़ें: सपा विधायकों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को क्यों लगा तगड़ा झटका, क्या अमेठी-रायबरेली में बदलेगा सियासी समीकरण?

---विज्ञापन---

एक साथ रहती थीं दोनों लड़कियां

परिजनों के मुताबिक, दोनों लड़कियां एक साथ रहा करती थीं। बुधवार शाम को दोनों घर के बाहर निकली थीं। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं, कुछ ही दूर पर भट्टा था जहां एक बेरी के पेड़ पर दोनों के शव लटक रहे थे। मामले की जानकारी के बाद खेत और भट्‌ठा पर फॉरेंसिक टीम ने करीब 2 घंटे तक साक्ष्य जुटाए।

तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

लड़कियों के कपड़े और उनके शरीर पर लगी मिट्‌टी के सैंपल लिए गए हैं। डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ रेप के बाद हत्या की FIR दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रात भर अंधेरे में क्यों डूबा रहा बरसाना का विश्व प्रसिद्ध राधा रानी मंदिर? सामने आई बड़ी वजह

First published on: Feb 29, 2024 02:05 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola