Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें अब तक करीब 107 लोगों की जान चली गई है। हादसे में मरने वाले लोगों का आकंड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यह हादसा सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में साकार हरि बाबा के सत्संग के दौरान हुआ। सत्संग के खत्म होने के बाद जैसे ही लोग घर जाने के लिए निकलना शुरू हुए, वैसे ही वहां भगदड़ मच गई, जिसमें 107 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचा हुआ है।
सीएम योगी ने लिया बड़ा एक्शन
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ को इस घटना की 24 घंटे में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
अखिलेश यादव का सरकार पर वार
वहीं इस हादसे पर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी दुख जताया है। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त सरकार क्या कर रही थी। अगर सरकार की जानकारी में इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें उतने सारे लोग गए हैं, तो उसकी सुरक्षा जिम्मेदारी सरकार की है।
राहुल गांधी ने जताया दुख
वहीं कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी हाथरस के सत्संग पर दुख जताते जताया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा कि सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार एवं पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराएं।
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंन कहा कि सैंकड़ों श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर सुन वह बहुत दुखी है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
20 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines