उत्तर प्रदेश के हाथरस में कॉलेज छात्राओं के यौन शोषण मामले में आरोपी प्रोफेसर रजनीश कुमार (50) को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी को 2001 में बागला डिग्री कॉलेज में नौकरी मिली थी। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल 6 छात्राओं और एक महिला टीचर के साथ रेप कर रहा था। वह चोरी-छिपे उनके वीडियो रिकॉर्ड करता था। इसके बाद छात्राओं को ब्लैकमेल कर बार-बार रेप करता था। एक छात्रा की शिकायत के बाद 13 मार्च को उसके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसे प्रयागराज के एक होटल से अरेस्ट किया है।
यह भी पढ़ें:15 हजार दो, अटेंडेंस पूरी करवाओ… राजस्थान के इस जिले में कॉलेज लेक्चरर गिरफ्तार; ACB ने की कार्रवाई
आरोपी ने स्वीकार किया है कि संविदा पर नियुक्त कॉलेज की फोर्थ क्लास कर्मचारी के साथ उसने प्रभाव दिखाकर 2019 में रेप किया था। इसके बाद वीडियो बनाया और रेप करता रहा। वह छात्राओं को नौकरी दिलवाने, उच्च कोर्सों में दाखिला दिलवाने और गिफ्ट-पैसे आदि का लालच देकर शिकार बनाता था। इसके बाद उनको अपने भूगोल विभाग के दफ्तर में बुलाकर रेप करता था।
1996 में हुई थी शादी
आरोपी की 1996 में शादी हो चुकी है। उसे कोई संतान नहीं हुई, जिसके बाद पत्नी छोड़कर चली गई। इसके बाद उसकी एक लड़की से रिश्ते की बात चली थी। आरोपी ने उसे घर बुलाकर संबंध बनाए थे। इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। हालांकि बाद में उसकी शादी नहीं हुई, जिसके बाद आरोपी महिलाओं को टारगेट करने लगा। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने रिश्ते के लिए कई महिलाओं को मिलने घर बुलाया था। वह छात्राओं से घर बुलाकर भी रेप करता था।
59 वीडियो से कर चुका ब्लैकमेल
कॉलेज से पासआउट हो चुकीं कई छात्राओं के साथ भी आरोपी रेप कर चुका है। उसके मोबाइल में 65 वीडियो मिले हैं। 59 वीडियो के जरिए आरोपी छात्राओं को ब्लैकमेल कर चुका है। वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए आरोपी ऐसे सॉफ्टवेयर का यूज करता था, जिसकी फ्रंट स्क्रीन बंद रहती थी और वीडियो बनता रहता था। इस वजह से छात्राओं को पता नहीं लग पाता था। पुलिस ने आरोपी को प्रयागराज के सिविल लाइंस सुभाष चौराहे के पास एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपी 2016 में कॉलेज में भूगोल का विभागाध्यक्ष बना था। जुलाई 2024 में उसे चीफ प्रॉक्टर बनाया गया। आरोपी प्रोफेसर मूल रूप से मथुरा जिले के जाबरा थाना इलाके के मांट का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 30 नक्सली ढेर, कब तक खत्म होगा नक्सलवाद? गृह मंत्री अमित शाह ने दे दी डेडलाइन
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
17 mins agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
35 mins agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
1 hr agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
2 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
5 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
7 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
8 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
8 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
9 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines