Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डेंगू से महिला की मौत, ग्रीन कॉरिडोर भी न बचा सका जान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिस सोसाइटी में रहने वाली 33 वर्षीय कविता त्रिपाठी की डेंगू से मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. बृहस्पतिवार देर रात गंभीर हालत में उन्हें यथार्थ अस्पताल से दिल्ली के अपोलो अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से पहुंचाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Oct 24, 2025 19:01

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिस सोसाइटी में रहने वाली 33 वर्षीय कविता त्रिपाठी की डेंगू से मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. बृहस्पतिवार देर रात गंभीर हालत में उन्हें यथार्थ अस्पताल से दिल्ली के अपोलो अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से पहुंचाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया. कविता त्रिपाठी आईटी कंपनी में कार्यरत धीरज त्रिपाठी की पत्नी थी. उन्हें 18 अक्तूबर को तेज बुखार और प्लेटलेट्स गिरने की शिकायत के बाद यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी.

31 किलोमीटर लंबा ग्रीन काॅरिडोर बनाया गया

रात करीब 10ः30 बजे बिसरख पुलिस की मदद से ग्रेनो वेस्ट से सरिता विहार तक लगभग 31 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया, जिससे एंबुलेंस मात्र 30 मिनट में अस्पताल पहुंच गई. इस दौरान बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह, नोएडा व ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए पूरा मार्ग सुगम बनाया. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान कविता की मौत हो गई.

---विज्ञापन---

सोसायटी में मच्छरों का प्रकोप

महिला की मौत के बाद पंचशील हाइनिस सोसायटी के निवासी प्रशासन से नाराज हैं. उनका कहना है कि सोसायटी के बेसमेंट और पार्किंग एरिया में गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों की भरमार है. लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव की मांग की है.

कल होगी फाॅगिंग

जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि सोसायटी के निवासियों ने फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव की मांग की है. शनिवार को अभियान चलाकर फॉगिंग कराई जाएगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्ट्रीट डाॅग का आतंक, 5 लोगों को बनाया शिकार

First published on: Oct 24, 2025 07:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.