---विज्ञापन---

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बड़ा हादसा, 2 कारों पर गिरा प्लास्टर, मचा हड़कंप

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत आर्डन सोसायटी में मंगलवार रात प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर ओपन पार्किंग में खड़ी दो कारों पर गिर गया। घटना में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया।

---विज्ञापन---

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे पॉश और सुरक्षित मानी जाने वाली अरिहंत आर्डन सोसायटी में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। सोसायटी में ऊंचाई से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे खड़ी दो गाड़ियों पर गिर गया। इस घटना में दोनों गाड़ियों क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय कार में कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।

ओपन पार्किंग में खड़ी थी दोनों कार

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात सोसायटी के अंदर एन टॉवर के पास प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे ओपन पार्किंग में खड़ी दो कारों पर गिर गया। तेज आवाज होने से सोसायटी में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों कारों को क्षतिग्रस्त पाया। लोगों का कहना है कि कुछ महीने पहले ही पूरी सोसायटी में मरम्मत और पेंट का काम हुआ था। सोसायटी में रहने वाले लोगों से स्क्वायर फीट के हिसाब से पैसा लिया गया था। इसके बाद भी इतनी बड़ी घटना दर्शाती है कि काम सही तरीके से नहीं कराया गया है।

लोगों में गुस्सा और डर

---विज्ञापन---

इस घटना के बाद से सोसायटी में रहने वाले लोगों में गुस्सा है। लोगों को कहना है कि महीने के मेंटनेंस के अलावा उनसे अलग से भी चार्ज लिया जाता है। इसके बाद भी सोसायटी में ऐसे हालात बनते हैं तो डर लगता है। फिलहाल इस घटना के बाद से लोगों में डर का माहौल है। बता दें कि इससे पहले भी ग्रेनो वेस्ट की कई सोसायटियों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है।


क्षतिग्रस्त कारों का वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

इस घटना में क्षतिग्रस्त हुई कारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में टोयोटा और क्रेटा कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त दिख रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ भी दिख रही है।

First published on: May 13, 2025 11:22 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola