Noida International Airport: ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के लोग सीधे एयरपोर्ट से होंगे कनेक्ट, नई योजना पर लगी मुहर

Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के लोगों को सीधे नोएडा एयरपोर्ट से कनेक्ट करेगी। इसे लेकर बस सेवा शुरू की जाएगी। ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट तक बस सेवा शुरू करने की योजना पर परिवहन विभाग ने मुहर भी लगा दी है।

Noida airport bus service

Noida airport bus service

विज्ञापन

Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि यीडा ने इस बार ग्रेटर नोएडा के 10 लाख लोगों का नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना आसान कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब परी चौक से एयरपोर्ट तक बस सेवा शुरू की है। यह कदम जेवर हवाई अड्डे और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा। वहीं भविष्य में दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की भी योजना है।

42 किलोमीटर लंबा सफर होगा आसान

विज्ञापन

यमुना अथॉरिटी (यीडा) क्षेत्र में राज्य सड़क परिवहन विभाग ने तीन नये बस रूटों का निर्धारण किया है। जिनमें से सबसे प्रमुख जेवर हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा के परी चौक को जोड़ने वाला रूट है। 42 किलोमीटर लंबे इस बस रूट का लाभ विशेष तौर पर क्षेत्र के स्थानीय लोगों के साथ जेवर हवाई अड्डे से आने वाले यात्रियों को ग्रेटर नोएडा से कनेक्ट करने के लिए मिलेगा। हालांकि जेवर हवाई अड्डे से परी चौक की कनेक्टिविटी के लिए वर्ष 2023 से एक बस सेवा चल रही है। बताया जा रहा है कि इसके बाद लोग आसानी से नोएडा एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।

भंगेल तक भी होगा बस का संचालन

यूपी सड़क परिवहन विभाग ने इसके अतिरिक्त यीडा क्षेत्र में दो और नये बस रूटों का भी निर्धारण किया है। जिनमें से एक बोटैनिकल गार्डेन से नोएडा के सेक्टर 20, 21 होते हुए कुलेसरा और भंगेल तक बस सेवा प्रदान करेगा। दूसरा बस रूट यीडा के क्षेत्रीय कार्यालय से दनकौर गोलचक्कर और सेक्टर 17 होते हुए भंगेल तक 51 किलोमीटर लंबा है। इन रूटों पर बस संचालन का लाभ रबूपुरा,नोयडा के सेक्टर 17,20,21 और सेक्टर 26 के रहवासियों के साथ गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों, परी चौक एवं जिलाधिकारी कार्यालय, जगत फार्म और सूरजपुर, कुलेसरा,भंगेल गांव के रहने वालों को मिलेगा।

विज्ञापन

दिल्ली से एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बस सेवा की योजना

यीडा क्षेत्र में तेजी से औद्योगिक इकाइयों और आवासीय परियोजनाओं का विकास हो रहा है, जिसके कारण सार्वजनिक परिवहन की मांग बढ़ी है। इस दिशा में सीएम योगी के निर्देश पर जेवर हवाई अड्डे से ग्रेटर नोएडा, परी चौक तक बस सेवा शुरू होने जा रही है। भविष्य में, दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की भी योजना है। इसके साथ ही दो अन्य बस रूट क्षेत्र के लोगों को परिवहन की अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगा। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं का विस्तार एक दूरदर्शी कदम है, जो क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ