Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार देर रात दो अलग-अलग मुठभेड़ में 5 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने बीती 16 जून को गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र में मुनीम से 8.15 लाख की लूट को अंजाम दिया था। फिलहाल, पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए तीन बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
आंखों में मिर्ची झोंककर की थी लूट
बता दें कि, गाजियाबाद के लाल कुआं स्थित अजंता कोल्ड स्टोर का मुनीम अमित कुमार बीती 16 जून को स्कूटी पर सवार होकर कोल्ड स्टोर का रुपया लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इस दौरान जब वह कवि नगर फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा था, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल तान कर और उसकी आंखों में मिर्ची झोंक कर 8.15 लाख से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने घटना की जानकारी की थी और इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी।
3 बदमाश घायल, लूट के 5 लाख 30 हजार बरामद
एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा के अनुसार, गुरुवार देर रात कवि नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने चेकिंग करनी शुरू कर दी। तभी पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। जिस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश शंकर विहार, थाना वेव सिटी निवासी सूरज यादव, खेड़ा पिलखुवा, हापुड़ निवासी नितिन और कृष्णा विहार कॉलोनी निवास मनीष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूट के 4 लाख 30 हजार रुपए बाइक और तमंचे बरामद किया है।
दूसरी मुठभेड़
वहीं मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में हुई दूसरी मुठभेड़ में खेड़ा हापुड़ निवासी बृजेश और मसूरी गाजियाबाद निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट के 1 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। दोनों मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के काम में आएगी तेजी, जानें चेयरमैन ने ऐसा क्या किया कि दौड़ने लगे अफसर
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 hr agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
4 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
5 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
10 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
18 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
18 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines