Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कुछ समय पहले दो युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हैरान करने वाली बात ये थी कि ये हत्या मुरादनगर थाने के सामने हुई थी। अब इस मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के आरोपी अजय को पुलिस ने रविवार को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ने के लिए 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी अजय के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में 3 दिन पहले ही मुख्य आरोपी मोंटी को भी मुठभेड़ में गोली मार कर गिरफ्तार किया था।
थाने के सामने की थी गोली मारकर हत्या
बता दें कि गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित गांव मिल्क रावली निवासी रवि शर्मा का बुधवार रात कार हटाने को लेकर गांव के ही युवक मोंटी और अजय से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद मोंटी और अजय ने रवि के घर के बाहर हंगामा और मारपीट कर दी। इस पर आरोपियों की शिकायत करने के लिए रवि मुरादनगर थाने जा रहा था। बताया गया है कि दूसरे पक्ष के युवक मोंटी और अजय भी थाने पहुंच गए। इसी दौरान आरोपियों ने रवि पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। फायरिंग में रवि की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक रवि के परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण थाने पर एकत्र हो गए थे।
SO सहित तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
अगली सुबह मृतक युवक के परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण थाने पर एकत्र हो गए। इस दौरान लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को थाने के सामने रखकर हंगामा किया था और जाम लगा दिया थाहै। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुरादनगर थाने के SO शैलेन्द्र तोमर सहित तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad News: मोदीनगर के लोगों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होगा टाउन हॉल का निर्माण
25000 का था इनामी, यहां हुई मुठभेड़
रविवार देर रात मुरादनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम सलेमाबाद झाल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार ने बाइक रोकने के बजाय दौड़ा दिया, जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर जाने के बाद बाइक सवार की बाइक फिसल गई, जिस पर अपने को पुलिस टीम से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में हत्यारोपी अजय गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने अजय पर 25000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
4 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
7 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
8 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
13 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
21 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
21 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines