Ghaziabad News: मोदीनगर के लोगों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होगा टाउन हॉल का निर्माण

Ghaziabad News: मोदीनगर के लोगों द्वारा टाउन हॉल निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। वहीं नगर पालिका के अधिकारी भी इसके निर्माण के लिए लगातार शासन से पत्राचार कर रहे थे और इसके निर्माण को लेकर प्रयासरत थे। हाल ही में मोदीनगर मॉडल टाउन हॉल निर्माण को लेकर शासन से भी हरि झंड़ी मिल गई है।

Ghaziabad News, Modinagar Municipality, Modinagar Town Hall, modinagar news, Modinagar crime, attempt to rape, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, मोदीनगर पुलिस, मोदीनगर खबर, मोदीनगर नगर पालिका, मोदीनगर टाउन हॉल,

Modinagar Municipality

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में जल्द ही टाउन हॉल का निर्माण शुरू हो सकता है। इसके लिए शासन स्तर से नगर पालिका मोदीनगर को मंजूरी मिल गई। अधिकारियों के अनुसार, इस मॉडल टाउन 3.50 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा गोविन्दपुरी में जगह भी चिन्हित कर ली गई है। मोदीनगर में निर्माण जल निगम निर्माण द्वारा इस मॉडल हॉल का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

गोविन्दपुरी में निर्माण के लिए जमीन चिन्हित

मोदीनगर के लोगों द्वारा टाउन हॉल निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। वहीं नगर पालिका के अधिकारी भी इसके निर्माण के लिए लगातार शासन से पत्राचार कर रहे थे और इसके निर्माण को लेकर प्रयासरत थे। हाल ही में मोदीनगर मॉडल टाउन हॉल निर्माण को लेकर शासन से भी हरि झंड़ी मिल गई है। इसको लेकर बोर्ड बैठक में भी चर्चा की गई थी। इसके लिए नगर पालिका द्वारा अब मोदीनगर के गोविन्दपुरी में जमीन भी चिन्हित कर ली गई है और यहां पर पैमाइश का काम भी कराया जा चुका है।

विज्ञापन

मोदीनगर के लोगों को होगा फायदा

मोदीनगर में टाउन हॉल बनने के बाद लोगों को अपने बड़े-बड़े आयोजनों के लिए कहीं ओर नहीं जाना होगा। इस टाउन हॉल के लिए जल्द ही नगर पालिका द्वारा शुल्क तय किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस टाउन हॉल का निर्माण अगले माह शुरू हो सकता है। इसके लिए नक्शा तैयार हो चुका है। इसमें बड़े हॉल के साथ-साथ कमरों का भी निर्माण कराया जाएगा। इस मामले में नगर पालिका के अधिकारी का कहना है कि इसके निर्माण के लिए जमीन नगर पालिक द्वारा दी जा रही है और इसके निर्माण का खर्च भी नगर पालिका द्वारा उठाया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ