हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद के लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत, झमाझम बारिश और हवाओं ने बदला मौसम

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मंगलवार सुबह 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से सुबह से ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता था और दिन भर तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता था। दोपहर बाद कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश तो कई स्थानों पर हुंई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

विज्ञापन
Rain

Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने करवंट ली है। गाजियाबाद में मंगलवार दोपहर बाद कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश तो कई स्थानों पर हुंई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से लोगों को भीषण गर्मी की तपिश झेलनी पड़ रही थी और लोगों को उमस और तेज धूम के कारण घरों में कैद रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मंगलवार से बदले मौसम ने लोगों को इस भीषण गर्मी से काफी राहत दी है। गाजियाबाद के कई स्थानों पर हुई झमाझाम और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहाना हो गया है।

गाजियाबाद में सुबह से ही छाए रहे बादल

गाजियाबाद में मंगलवार सुबह 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से सुबह से ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता था और दिन भर तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता था। मंगलवार सुबह से ही आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। इसके अलावा कुछ स्थानों पर हल्की धूप भी रही, मगर गर्मी का प्रकोप पिछले दिनों की तुलना में कम देखने का मिला। जिसके बाद दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखा गया और गाजियाबाद सहित एनसीआर के कई क्षेत्रों में हल्की बौछारें तो कई स्थानों पर अच्छी बारिश देखने को मिली। इसके अलावा तेज हवाओं ने भी मौसम को सुहाना कर दिया।

एनसीआर में आंधी तुफान की चेतावनी

गाजियाबाद सहित एनसीआर में मंगलवार को मौसम बदल गया और कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं मौसम बिभाग ने भी ताजा अपडेट देते हुए तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, दिल्ली समेत एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम समेत मेरठ, मुजफ्फरनगर, करनाल, फरीदाबाद, पलवल, मथुरा समेत हरियाणा के कई जिलों मे मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola