गाजियाबाद में 1339 वाहन चालकों के निरस्त होंगे डीएल, शहर की मुख्य जगहों पर 24 घंटे तैनात होगी ट्रैफिक पुलिस

Ghaziabad News: गाजियाबाद यातायात पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। पहले शहर में 181 जगह पर यातायात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया जाता था, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 216 कर दी गई है।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Ghaziabad Fire Department, Ghaziabad Traffic Police, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध, गाजियाबाद दमकल विभाग, गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस

गाजियाबाद पुलिस

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद यातायात पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। पहले शहर में 181 जगह पर यातायात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया जाता था, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 216 कर दी गई है। इसके अलावा यातायात पुलिस में पहले एक एसीपी की तैनाती होती थी, जिनकी संख्या बढ़ाकर तीन हो गई है। इसी तरह यातायात निरीक्षक की संख्या भी 6 से बढ़ाकर 9 कर दी गई है। इसके अलावा ट्रैफिक दरोगा की संख्या भी भी 86 से बढ़ाकर 135 कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस में कई एसीपी और थाना इंचार्ज का तबादला, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

विज्ञापन

1339 वाहन चालकों के निरस्त होंगे डीएल

गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शनी ने बताया कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के साथ ओर बेहतर करने और हादसों में कमी लाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहा हैं। गाजियाबाद में यातायात को सुचारू चलाने के लिए 20 स्मार्ट यातायात बूथ बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा शहर के प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे ट्रैफिक ड्यूटी भी लगाई जाएगी। बताया गया कि शहर में ऐसे 1339 वाहन चालक है, जिनके 10 से ज्यादा चालान काटे गए हैं। ऐसे वाहन चालकों के डीएल को निरस्तीकरण करने के लिए आरटीओ को लिखा गया है। इसके अलावा अन्य वाहनों का डाटा भी तैयार है किया जा रहा है।

शहर की मुख्य जगहों पर होगी 24 घंटे यातायात पुलिस की तैनाती

विज्ञापन

गाजियाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस द्वारा अब प्रत्येक वीकेंड अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी ओर सख्त कार्यवाही की जाएगी। वहीं अब गाजियाबाद के अजनारा राज नगर एक्सटेंशन, मोहन नगर, भोपुरा, पसौंडा, डसना अंडरपास, संतोष मैक्सवेल अस्पताल, हापुड़ रोड, हापुड़ चुंगी चौराहा, महाराजपुर, यूपी गेट, जयपुरिया मॉल, लाल कुआं, आप्यूलेंट मॉल, होटल रेड वेलवेट, हापुड़ तिराहा, नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, चौधरी मोड़, साजन मोड, सुखसागर बैंकट हॉल, सेक्टर 62 मॉडल टाउन, इनमेनटेक कॉलेज डसना और विजयनगर तिराहे पर 24 घंटे यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ