Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

83 थानों में FIR, 21 लाख का इनाम…, CM योगी की मां पर अभ्रद टिप्पणी करने से UP में मौलाना पर बवाल शुरू

बिहार के एक मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सीएम योगी की मां पर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बीजेपी और हिंदू संगठन इस बयान का खुलकर विरोध कर रहे हैं। बलरामपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पुलिस में तहरीर दी, जिससे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 9, 2026 13:39

यूपी में नया बवाल शुरू हो गया है। मामला एक मौलाना का है। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने यूपी के सीएम योगी की मां के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी की है। इससे पूरे यूपी में बवाल शुरू हो गया है। काशी से लेकर राजधानी लखनऊ तक सड़कों पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। यहां तक कि अभी तक बलरामपुर समेत प्रदेश के करीब 83 थानों में मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बता दें कि बिहार के एक मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने सीएम योगी की मां पर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बीजेपी और हिंदू संगठन इस बयान का खुलकर विरोध कर रहे हैं। बीते शनिवार को बलरामपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने पुलिस में तहरीर दी, जिससे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला बढ़ता गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR कराने वाले हिस्ट्रीशीटर आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा

यहां तक कि प्रदेश के कई जिलों में 83 थानों में मौलाना के खिलाफ तहरीर दी गईं। इसके अलावा वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंका। साथ ही मौलाना का सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। राजधानी लखनऊ के अटल चौराहे पर भी युवाओं ने पुतला दहन कर मौलाना की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

---विज्ञापन---

वाराणसी में सीएम योगी की मां पर अभ्रद टिप्पणी के चलते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता में काफी आक्रोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने गोरखनाथ मठ स्थित कार्यालय से मैदागिन चौराहे तक जुलूस निकालकर मौलाना का विरोध किया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम की तस्वीर वाले पुतले पर खूब चप्पलें और लाठियां बरसाईं। इसके बाद पुतले में आग लगा दी। हालांकि अभी तक मामले में मौलाना की तरफ से कोई सफाई नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: बिहार के बाद अब यूपी में होगा खेला? CM योगी से साथ 2.5 घंटे बंद कमरे में चली RSS की बैठक

First published on: Mar 09, 2026 01:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.